{"_id":"5749fc094f1c1b9b37691b73","slug":"minister-said-3500-prisoners-guards-will-be-recruited-in-the-state-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार मंत्री बोले यूपी में 3500 बंदी रक्षकों की भर्ती होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कारागार मंत्री बोले यूपी में 3500 बंदी रक्षकों की भर्ती होगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 29 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
बलवंत सिंह रामूवालिया
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि यूपी की जेलों में स्टाफ के बेहद कमी है। बंदीरक्षकों की कमी की वजह से जेलों की निगरानी में भी तमाम दिक्कतें आती हैं। उनकी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 3500 बंदी रक्षकों की भर्ती करने के लिए बात हो गई है। कोई दिक्कत नहीं आई तो अगले महीने बंदी रक्षकों की भर्ती शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मंत्री पिछले दिनों बरेली के जिला कारागार में शौचालय में फांसी पर लटकने से मौत होने की जांच करने आए थे।
सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यूपी की जेलों में सात हजार बंदी रक्षक होने चाहिए। वर्तमान में करीब 3700 रिक्तियां खाली चल रही हैं। जल्द ही हम 35 सौ बंदी रक्षकों की भर्ती करने जा रहे हैं। इनके अलावा 178 डिप्टी जेलरों की भर्ती करके यह कमी भी पूरी जाएगी। 425 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेलों में स्टाफ की कमी की वजह से काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी के लिए अफसरों को दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने विधान सभा में इस मामले को प्रमुखता से रखा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी पूरी बात बता दी है। मुख्यमंत्री जी से नई भर्ती के लिए बात हो चुकी है। सिपाहियों की भर्ती की तरह कोई कानूनी दिक्कत नहीं आई तो हम अगले महीने भर्ती शुरू कर देंगे। 90 दिन में भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन