फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister of State for Railways Manoj Sinha's statement, the schedule of freight trains will run.

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बयान, टाइम टेबल से चलेंगी मालगाड़ियां

Mon, 30 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 30 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Railways Manoj Sinha's statement, the schedule of freight trains will run.
- फोटो : pti
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सरकार के दो साल पूरे होने पर न सिर्फ रेलवे की उपलब्धियां गिनाईं बल्कि भविष्य की योजनाएं भी साझा कीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रेनों की तरह ही अब मालगाड़ियां भी टाइम टेबल से चलेंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ ट्रेनों से इसकी शुरुआत की जा रही है। वर्ष 2020 तक पूरे देश में सभी मालगाड़ियां टाइम टेबल से चलेंगी। उन्होंने गोरखपुर और वाराणसी से तेजस और हमसफर ट्रेन चलाने के भी संकेत दिए।

रेल राज्यमंत्री रविवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। वे रेल हमसफर सप्ताह के तहत समीक्षा बैठक में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि टाइम टेबल न होने से मालगाड़ियों देर से पहुंचती हैं और इससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है। इससे समय प्रबंधन में दिक्कत के साथ आर्थिक क्षति भी होती है।
विज्ञापन


रेलमंत्री ने कहा कि सूर्यकुंड ओवरब्रिज व लखनऊ तक रेल विद्युतीकरण का कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा और श्रावस्ती-खलीलाबाद नई रेल लाइन का काम जल्द शुरू हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोरखपुर स्टेशन परिसर में वाई-फाई की सुविधा जल्द मिलने लगेगी और दीघा पुल बनने के बाद पाटिलपुत्र से वाया गोरखपुर होकर लखनऊ तक भविष्य में नई ट्रेन चलाने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों में 24 कोच नहीं हैं उनमें दीन दयाल कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed