फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister of Foreign Affairs of Kuwait meets Jaishankar in Delhi as part of his two day visit to India

जयशंकर से मिले कुवैत के विदेश मंत्री, आपसी संबंधों समेत इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

Thu, 18 Mar 2021 07:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Mar 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Minister of Foreign Affairs of Kuwait meets Jaishankar in Delhi as part of his two day visit to India
अपने कुवैत के समकक्ष के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

दो दिन की भारत यात्रा पर आए कुवैत के विदेश मंत्री डॉ. अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबह ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान दोनों मंत्रियों ने भारत-कुवैत द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं और क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच पारंपरिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक संयुक्त मंत्री आयोग की स्थापना पर एक संयुक्त बयान जारी किया गया। मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) सभी द्विपक्षीय संस्थागत कार्यों जैसे कि विदेश कार्यालय परामर्श और संयुक्त कार्य समूहों के लिए एक छतरी की तरह काम करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि दोनों विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान विक्षिन्न क्षेत्रों के लिए नए संयुक्त कार्य समूहों का गठन करने पर बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक के दौरान हाइड्रोकार्बन, जनशक्ति (मैनपावर), गतिशीलता और स्वास्थ्य सेवा पर मौजूदा संयुक्त कार्य समूहों (जेडब्ल्यूजी) के अलावा व्यापार व निवेश और रक्षा व सुरक्षा आदि पर नए संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed