फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mining mafia feat, changed the original flow of Yamuna

खनन माफियाओं कारनामा, मोड़ दी यमुना की धारा

Mon, 11 Jul 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 11 Jul 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia feat, changed the original flow of Yamuna
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा

खनन माफियाओं ने दबंगई की हद ही पार कर दी। एक तो बगैर पट्टे के यमुना में खनन कर रहे हैं। वो भी जेसीबी मशीन लगाकर। दूसरा, नदी की धारा भी मोड़ दी है। पानी को रोककर नदी में रास्ता बना दिया है ट्रैक्टर-ट्रालियों के आने जाने के लिए। टेढ़ी बगिया के पास जगदंबा डिग्री कालेज के ठीक पीछे दिन-रात खनन किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन को जानकारी है, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


बरसात आते ही माफिया ज्यादा से ज्यादा खनन कर रेत का स्टाक कर लेना चाहते हैं। इसलिए एक साथ चार-चार जेसीबी मशीनें चलाई जा रही हैं। पास में ही रेत स्टोर किया जा रहा है। नदी के बीच में मशीन उतारी गई हैं। लेबर और ट्रैक्टर ट्राली के पहुंचने के लिए रास्ता बना दिया गया है।
विज्ञापन


यह ईंट, रोड़, रेत से भरे कट्टे डालकर बनाया गया है। इससे नदी की धारा मुड़ गई है। पानी रास्ते से टकराकर शेष बची धारा से निकल रहा है। चार दिन से इसकी तैयारी चल रही थी। रविवार को रास्ता तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक -राइफलों से फैला रहे खौफ

Mining mafia feat, changed the original flow of Yamuna
यमुना नदी

माफिया के गुर्गे खनन स्थल के पास ही बंदूक और राइफल लिए खड़े हैं। इसके चलते आस-पास के लोग विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। पुलिस से शिकायत कर दी गई है। नदी में अवैध खनन से गहरे गड्डे बना दिए जाते हैं। इनमें डूबकर हर साल कम से कम 20 बच्चों की जान चली जाती है। जिस जगह खनन हो रहा है, यहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।

अभी नदी में पानी कम है। लेकिन मानसून आते ही धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अगर ज्यादा पानी आया तो बाढ़ आ सकती है। पहले कई बार आ चुकी है। ऐसे में इस जगह नदी किनारे खतरा ज्यादा रहेगा।

जगदंबा कालेज के पीछे खनन का कोई पट्टा नहीं दिया गया है। अगर खनन हो रहा है तो पूरी तरह अवैध है। अगर नदी की धारा मोड़ी गई है तो यह अपराध है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगीञ - राजकुमार, एडीएम फाइनेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed