फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Militants who crossed over to Pakistan set up businesses across border involved in LoC trade

LoC व्यापार में शामिल थे पाकिस्तान गए जम्मू कश्मीर के 10 आतंकवादी

Wed, 24 Apr 2019 04:10 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 24 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Militants who crossed over to Pakistan set up businesses across border involved in LoC trade
एलओसी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सीमा पार कर पाकिस्तान जाने में सफल रहने वाले कम से कम 10 आतंकवादियों ने आईएसआई की सक्रिय मदद से सीमा पार कारोबार स्थापित किए थे और वे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से चलने वाले कारोबार में शामिल थे। इसके जरिए जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादियों को फंड मुहैया कराया जाता था। इस कारोबार को हाल में सरकार ने स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ये निवासी या तो पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे हैं अथवा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में। ये लोग आईएसआई की ओर से जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए धन भेजने की मंशा से बादाम, छुहारा, सूखे मेवे से लेकर आम तक का व्यापार करते हैं। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया, 
विज्ञापन

 

ये 10 आतंकवादी जम्मू कश्मीर और पीओके के बीच एलओसी पार से चलने वाले व्यापार का इस्तेमाल जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों तथा अलगाववादियों को धन मुहैया कराने में कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के दो बिंदुओं पर एलओसी पार से व्यापार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। ऐसी रिपोर्टें मिली थी कि सीमा पार के तत्व इस स्थानों का इस्तेमाल हथियारों, मादक पदार्थों तथा नकली नोट की तस्करी के लिए कर रहे हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने इन 10 आतंकवादियों की विस्तृत जानकारी भी पेश की।


इनमें से एक है-मेहराजुद्दीन भट्ट। वह त्राल का रहने वाला था और करीब 10 साल पहले आतंकवादी बनने के लिए पाकिस्तान चला गया था। फिलहाल वह रावलपिंडी में है और ‘मेहराजुद्दीन ट्रेडर्स’ के नाम से कारोबार कर रहा है। दूसरा है-नजीर अहमद भट। पांपोर निवासी भट पाकिस्तान चला गया था और आतंकवाद में शामिल हो गया था। फिलहाल वह इस्लामाबाद में है और ‘न्यू कश्मीर ट्रेडर्स’ तथा ‘न्यू कश्मीर फर्म’ के नाम से कारोबार कर रहा है।

बशरत अहमद भट बड़गाम का रहने वाला था। कई साल पहले वह पाकिस्तान चला गया था और उसने आतंकवाद की राह पकड़ ली थी। वह रावलपिंडी में है और ‘अल नसीर ट्रेडिंग कंपनी’ नाम की उसकी कंपनी है। शौकत अहमद भट बड़गाम का रहने वाला था। वह आतंकवाद में शामिल होने के लिए पाकिस्तान चला गया था। वह फिलहाल रावलपिंडी में है और ‘ताहा इंटरप्राइसेज’ नाम से कारोबार करता है।


नूर अहमद बड़गाम निवासी था और 10 साल से भी ज्यादा वक्त हुए वह आतंकवाद में शामिल होने के लिए पाकिस्तान चला गया था। वह रावलपिंडी में है और ‘अल नूर’ नाम से व्यापार करता है। इननके अलावा अन्य आतंकवादियों में खुर्शीद, इम्तियाज अहमद, आमिर, एजाज रहमानी और शब्बीर इलाही शामिल हैं।

(इनपुटः पीटीआई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed