फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Migrant Worker from Jharkhand Dies after soil cave in at Udhagamandalam Tamil Nadu

Tamil Nadu: झारखंड के मजदूर की तमिलनाडु में मौत; मिट्टी धंसने के कारण जान गंवा बैठा 22 साल का प्रवासी रिजवान

Wed, 13 Mar 2024 02:31 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 13 Mar 2024 02:31 PM IST
सार

झारखंड के मजदूर की तमिलनाडु में मौत होने की घटना सामने आई है। मिट्टी धंसने के कारण 22 साल का प्रवासी श्रमिक रिजवान जान गंवा बैठा।

विज्ञापन
Migrant Worker from Jharkhand Dies after soil cave in at Udhagamandalam Tamil Nadu
मिट्टी धंसने के कारण तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिक की मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

तमिलनाडु के उधगमंडलम में दर्दनाक हादसा हुआ। 'रिटेनिंग वॉल' का निर्माण करते समय मिट्टी धंसने से हुए हादसे में एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हो गया। तमिलनाडु पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मृतक श्रमिक की पहचान 22 वर्षीय युवक रिजवान के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद रिजवान और एक अन्य श्रमिक को मौके से रेस्क्यू किया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रिजवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राहत और बचाव में  90 मिनट की कड़ी मशक्कत
अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी धंसने के कारण दबने से रिजवान की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन रोकने के लिए बनाई जा रही दीवार के निर्माण में झारखंड के कुल चार मजदूर लगे हुए थे। इसी समय दर्दनाक हादसा हुआ। अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने लगभग 90 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए श्रमिकों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed