{"_id":"5a4df6044f1c1b0a788b684a","slug":"mig-aircraft-crashed-in-navy-base-of-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के नौसेना बेस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मिग विमान, बाल-बाल बचा पायलट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवा के नौसेना बेस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मिग विमान, बाल-बाल बचा पायलट
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Jan 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
गोवा के आईएनएस हंसा हवाईअड्डे पर भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान मिग (एमआईजी) 29के विमान बुधवार को रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में आग लग गई। प्रशिक्षु पायलट की किस्मत अच्छी थी कि वह विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन
गोवा हवाईअड्डे के निदेशक बीसीएच नेगी ने बताया कि इस घटना के कारण गोवा हवाईअड्डे पर असैन्य विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। बता दें कि यह हवाईअड्डा नौसैन्य अड्डे के भीतर स्थित है। एक बयान में नौसेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: चारा घोटाला: लालू यादव को फिर मिली एक दिन की राहत, कल आएगा फैसला
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मचारियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया। गोवा रनवे को जल्द ही साफ कर दिया गया और सेवाओं को जल्द ही दोबारा शुरू कर दिया गया।