फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MiG-21 will participate in the Air Force Day parade for the last time

Mig-21: आखिरी बार वायुसेना दिवस परेड में भाग लेगा यह युद्धक विमान; IAF को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंपेगा HAL

Tue, 03 Oct 2023 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Oct 2023 11:10 PM IST
सार

मिग-21 युद्धक विमान आठ अक्तूबर को प्रयागराज में होने वाले वार्षिक वायु सेना दिवस परेड में आखिरी बार भाग लेने लेंगे। भारतीय वायुसेना विमान शेष तीन स्क्वाड्रन को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

विज्ञापन
MiG-21 will participate in the Air Force Day parade for the last time
MIG-21 - फोटो : Social Media

विस्तार

रूसी मूल के प्रसिद्ध मिग-21 युद्धक विमान आठ अक्तूबर को प्रयागराज में होने वाले वार्षिक वायु सेना दिवस परेड में आखिरी बार भाग लेने लेंगे। भारतीय वायुसेना विमान शेष तीन स्क्वाड्रन को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

विज्ञापन

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि स्वदेश में विकसित तेजस मार्क-1ए विमान 2025 से मिग-21 की जगह लेंगे। करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये की लागत से 97 तेजस मार्क-1ए विमान खरीदने का अनुबंध जल्द ही पूरा किया जाएगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ यह सौदा 2021 में 48,000 करोड़ रुपये से 83 तेजस खरीदने सौदे से अलग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 वर्तमान में भारतीय वायु सेना के पास तीन मिग-21 स्क्वाड्रन हैं, जिनमें कुल लगभग 50 विमान हैं। इन्हें अगले साल तक चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाएगा। मिग-21 को 1960 के दशक की शुरुआत में शामिल किया गया था। भारतीय वायुसेना ने 870 से अधिक इन लड़ाकू विमानों की खरीद की थी। हालांकि, विमान का सुरक्षा रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है।

विज्ञापन

सम्मेलन में दो दिन तक विचार-विमर्श करेंगे कमांडर
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आज पश्चिमी मोर्चे (पश्चिमी समूह) की देखभाल करने वाले तीनों सेनाओं के सैन्य कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। कमांडर दो दिनों तक विचार-विमर्श करेंगे और उभरती भू-राजनीतिक स्थिति और तीनों सेनाओं के बीच परिचालन के तालमेल के पहलुओं पर चर्चा करेंगे। सीडीएस थिएटर कमांड बनाने की दिशा में चर्चा के हिस्से के रूप में पिछले कुछ महीनों में उत्तरी थिएटर और समुद्री थिएटर के लिए इसी तरह की बैठकें आयोजित कर चुके हैं।

वायुसेना को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंपेगा एचएएल
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कल बेंगलुरू में भारतीय वायुसेना को पहला लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंपेगा। इसमें दो सीटों वाला ट्रेनर वर्जन शामिल होगा।  रक्षा राज्य मंत्री, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, एचएएल के अध्यक्ष सी. बी. अनंतकृष्णन इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed