फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MIG 21 had defeated Pakistan's F-104, now the time has come to bid farewell to the Air Force, know 10 things

MIG 21: भारत के इस विमान ने पाकिस्तान के F-104 को दी थी मात, अब आया वायु सेना से विदाई का समय, जानिए 10 बातें

Wed, 23 Jul 2025 09:59 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 23 Jul 2025 09:59 AM IST
सार

62 साल में हर छोटे बड़े सैन्य युद्ध में सेना की मदद करने वाला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग-21 औपचारिक तौर पर 19 सितंबर को भारतीय वायु सेना से विदा हो जाएगा। आइए जानते हैं मिग-21 के बारे में 10 बड़ी बातें...।

विज्ञापन
MIG 21 had defeated Pakistan's F-104, now the time has come to bid farewell to the Air Force, know 10 things
मिग-21 विमान की खास बातें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश का सबसे प्रमुख लड़ाकू विमान मिग-21 औपचारिक तौर पर 19 सितंबर को भारतीय वायु सेना से विदा हो जाएगा। भारत के सबसे पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने 1963 से अब तक कई प्रमुख लड़ाइयों में अहम भूमिका निभाई है। यह भारतीय वायु सेना का पहला ऐसा विमान है, जिसने पाकिस्तानी वायु सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। आइए जानते हैं मिग-21 के बारे में 10 बड़ी बातें...।
विज्ञापन
  1. मिग-21 भारत का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान था। इसे 1963 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। इस विमान ने 1960 और 70 के दशक में तकनीकी रूप से बढ़त हासिल की थी। 
  2. विज्ञापन
  3. यह वे 1970 से 2000 के दशक में भारतीय वायुसेना की परिसंपत्ति रहे, जब तक सुखोई- 30 को नहीं लाया गया था।
  4. मिग-21 सभी मौसमों में काम कर सकता है और यह हवा से जमीन पर मार करने वाले विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है।
  5. मिग 21 विमान ने 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध, 1971 में चले बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 में बालाकोट हवाई हमलों में अहम भूमिका अदा की। बताया जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अंतिम सक्रिय मिग 21 अलर्ट पर था। 
  6. विज्ञापन
    विज्ञापन
  7. मिग 21 ने 1971 के पाकिस्तान के साथ युद्ध में पाकिस्तानी ठिकानों पर 500 किलोग्राम बम गिराए थे। इस युद्ध के दौरान मिग-21 और पाकिस्तान के एफ-104ए के बीच पहली मुठभेड़ भी हुई, जिसमें भारत के इस लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे।
  8. लगभग पौने दो सौ करोड़ रुपये की कीमत वाले मिग-21 को रूस से खरीदा गया था। भारत को 874 मिग-21 मिले थे। इसमें से 600 का निर्माण भारत में ही किया गया था।
  9. पिछले कुछ वर्षों में इस विमान के क्रैश होने के मामले लगातार सामने आए। इसके बाद इसे उड़ता ताबूत कहा जाने लगा। इसके बाद विमान को रिटायर करने की चर्चा शुरू हो गई थी। 
  10. मिग-21 मौजूदा समय में पैंथर्स 23 स्क्वाड्रन का हिस्सा है। इस विमान का संचालन करने वाली स्क्वाड्रनें वर्तमान में राजस्थान के नाल एयरबेस पर हैं।
  11. लड़ाकू विमान के सम्मान में चंडीगढ़ एयरबेस पर विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।
  12. एलसीए मार्क 1ए विमान भारतीय वायु सेना में मिग-21 विमानों की जगह लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed