{"_id":"576c65ad4f1c1bd432b48665","slug":"mig-21-aircraft-reaches-to-azad-park-of-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद पार्क की शान बढ़ाने पहुंचा मिग-21, देखने के लिए जुटी भीड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजाद पार्क की शान बढ़ाने पहुंचा मिग-21, देखने के लिए जुटी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Jun 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद के आजाद पार्क पहुंचा मिग 21
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर आजाद पार्क की शान बढ़ाने के लिए लड़ाकू विमान मिग-21 यहां पहुंच गया है। इसे कमला नेहरू रोड पर पार्क के मुख्य गेट के अंदर बाई ओर लगाया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह टेलर पर लादकर पहुंचा मिग-21 आजाद पार्क में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद पार्क के सुंदरीकरण के साथ ही यहां माडल के तौर पर मिग-21 लड़ाकू विमान रखने की योजना बनी थी। इसके लिए इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के अफसरों ने वायु सेना के अफसरों से बात की। कई चरणों की वार्ता के बाद वायु सेना लड़ाकू विमान का माडल देने को तैयार हुआ। इसके बाद एडीए ने इसे पार्क के अंदर लगाने के लिए फाउंडेशन बनवाया। बृहस्पतिवार को सुबह मिग-21 आजाद पार्क पहुंचा। सुबह से ही उसे देखने के लिए पार्क में भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
एडीए के अधिशाषी अभियंता आरडी राय ने बताया कि फाउंडेशन काम अंतिम चरण में है। इसके बाद वायु सेना के तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में मिग-21 को फाउंडेशन पर फिक्स किया जाएगा। इस काम में 10 से 15 दिन का समय लगेगा। एडीए की योजना पार्क में सेना का टैंक भी लगाने की है। इसके लिए सेना के अफसरों से बातचीत चल रही है। टैंक लड़ाकू विमान के दूसरी तरफ मजार वाले मैदान के कार्नर पर लगाने की योजना है।
विज्ञापन