{"_id":"646481f22e2ea1be00028553","slug":"midnapur-illegal-firecracker-factory-blast-bjp-reaches-high-court-demand-nia-probe-suvendu-reached-the-spot-2023-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेदिनीपुर अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: सीआईडी ने शुरू की जांच, दो गिरफ्तार, भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेदिनीपुर अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: सीआईडी ने शुरू की जांच, दो गिरफ्तार, भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग
Thu, 18 May 2023 02:17 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 18 May 2023 02:17 AM IST
सार
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी में गैर-कानूनी तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। पंचायत चुनाव नजदीक है। ये टीएमसी और फैक्टरी के मालिक की मिलीभगत है।
विज्ञापन
Shuvendu Adhikari
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बुधवार को बम स्कॉड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाते हुए सीएम से इस्तीफे की मांग की। साथ ही भाजपा ने इस घटना के लिए एनआईए जांच की मांग की है। पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। फैक्ट्री मालिक की तलाश में पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं सीआईडी, फोरेंसिक विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने भी विस्फोट की जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा- "फैक्टरी में गैर-कानूनी तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। पंचायत चुनाव नजदीक है। ये टीएमसी और फैक्टरी के मालिक की मिलीभगत है। भानु बाग एक स्थानीय टीएमसी नेता है। वह 2013-18 तक पंचायत सदस्य भी रह चुका है। उसे सीएम ममता बनर्जी से सुरक्षा प्राप्त है। मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देना चाहिए। मैंने इस मामले की एनआईए जांच के लिए याचिका दायर की है।"
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मरने वालों के लिए मुआवजें की मांग की है। उन्होंने कहा- "पुलिस और राज्य सरकार इस घटना की जिम्मेदार है। हमने पटाखे फैक्टरी में जान गवांने वाले लोगों के लिए राज्य से 10 रुपये मुआवजे के तौर पर देने की मांग की है।"
भाजपा ने इस घटना के लिए एनआईए जांच की मांग की है, वहीं सीएम ममता बनर्जी ने घटना के बाद कहा था कि इस मामले में एनआईए की जांच होती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। बोस ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन
#WATCH | West Bengal LoP Suvendu Adhikari visits the spot of blast at an illegal firecracker factory in East Medinipur, where nine people were killed yesterday https://t.co/kg062ic2hg pic.twitter.com/xbeq8oppBl
— ANI (@ANI) May 17, 2023विज्ञापन
उन्होंने कहा- "फैक्टरी में गैर-कानूनी तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। पंचायत चुनाव नजदीक है। ये टीएमसी और फैक्टरी के मालिक की मिलीभगत है। भानु बाग एक स्थानीय टीएमसी नेता है। वह 2013-18 तक पंचायत सदस्य भी रह चुका है। उसे सीएम ममता बनर्जी से सुरक्षा प्राप्त है। मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देना चाहिए। मैंने इस मामले की एनआईए जांच के लिए याचिका दायर की है।"
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मरने वालों के लिए मुआवजें की मांग की है। उन्होंने कहा- "पुलिस और राज्य सरकार इस घटना की जिम्मेदार है। हमने पटाखे फैक्टरी में जान गवांने वाले लोगों के लिए राज्य से 10 रुपये मुआवजे के तौर पर देने की मांग की है।"
Police and state government are responsible for this incident. We demand that the state government gives Rs 10 lakhs to each affected in the Egra firecracker factory explosion: West Bengal LoP Suvendu Adhikari pic.twitter.com/63Qrn9cwCR
— ANI (@ANI) May 17, 2023
भाजपा ने इस घटना के लिए एनआईए जांच की मांग की है, वहीं सीएम ममता बनर्जी ने घटना के बाद कहा था कि इस मामले में एनआईए की जांच होती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। बोस ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
सीआईडी ने शुरू की जांच, दो गिरफ्तार
पुरबा मेदिनीपुर जिले के एगरा इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और चार अन्य को हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से बारूद रखने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार देर रात इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तारियां की गईं।
फरार फैक्ट्री मालिक की तलाश में पूर्व मेदिनीपुर जिले की एक पुलिस टीम ने पड़ोसी ओडिशा पहुंची। उन्होंने कहा, विस्फोट के तुरंत बाद कारखाना मालिक पड़ोसी राज्य ओडिशा भाग गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही हैं। सीआईडी, फोरेंसिक विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने भी विस्फोट की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने खादिकुल गांव में विस्फोट के बाद ढह चुके घर से नमूने एकत्र किए। ये घर अवैध पटाखा इकाई के पास थे। सीआईडी अधिकारियों ने चश्मदीदों के साथ-साथ विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों से भी बात की।