{"_id":"68b04ed7b1a2b0562f00954a","slug":"mid-air-technical-glitch-forces-indigo-s-surat-dubai-flight-to-divert-to-ahmedabad-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo: बीच हवा में इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, सूरत से दुबई जा रहा विमान अहमदाबाद हुआ डायवर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IndiGo: बीच हवा में इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, सूरत से दुबई जा रहा विमान अहमदाबाद हुआ डायवर्ट
Thu, 28 Aug 2025 06:13 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:13 PM IST
सार
Mid-Air Technical Glitch In IndiGo Flight: गुजरात के सूरत से दुबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
सूरत से दुबई जा रही इंडिगो की एक विमन को गुरुवार को बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आने के कारण अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक इस विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह विमान सुबह करीब 9:30 बजे सूरत एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आने के बाद विमान को सुरक्षा कारणों से अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ मोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें - एविएशन सेक्टर पर संकट: इस वित्त वर्ष में विमानन क्षेत्र को हो सकता है करोड़ों का घाटा, ICRA ने दी चेतावनी
अहमदाबाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग
इसके बाद विमान ने अहमदाबाद में करीब 11:00 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। अधिकारियों ने साफ किया कि यह आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी, बल्कि एहतियात के तौर पर विमान को डायवर्ट किया गया। वहीं एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने तुरंत यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए एक दूसरा विमान उपलब्ध कराया। नया विमान अहमदाबाद से दुबई के लिए लगभग 1:45 बजे रवाना हुआ।
विज्ञापन
विमान में खराबी की इंजीनियर कर रहे जांच
जिस विमान में खराबी आई थी, उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खड़ा कर दिया गया है। अब तकनीकी इंजीनियर उस विमान की जांच कर रहे हैं ताकि खराबी का कारण पता चल सके। अधिकारियों के अनुसार, सभी 150 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें आगे की यात्रा में कोई परेशानी नहीं हुई।
यह भी पढ़ें - Supreme Court: 'बिल पर राष्ट्रपति-राज्यपाल के फैसलों के खिलाफ याचिका दायर नहीं कर सकते राज्य'; केंद्र की दलील
विमानन क्षेत्र को लेकर आईसीआरए की चेतावनी
आसीआरए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय एविएशन इंडस्ट्री को इस साल 9500 से 10500 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 24-25 में यह नुकसान करीब 5500 करोड़ रुपये का था। रिपोर्ट में साफ किया गया है कि नुकसान बढ़ने के पीछे मुख्य वजह भू-राजनीतिक हालात, व्यापार पर असर डालने वाली नीतियां, विमान हादसों के बाद यात्रियों की झिझक और यात्रा की कम होती रफ्तार हैं।