फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Microsoft co-founder Bill Gates met Union Health Minister Mansukh Mandaviya in Delhi today Updates

Bill Gates Meets Mandaviya: बिल गेट्स ने की मनसुख मंडाविया से मुलाकात, रतन टाटा से भी मिले

Wed, 01 Mar 2023 08:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Mar 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Microsoft co-founder Bill Gates met Union Health Minister Mansukh Mandaviya in Delhi today Updates
Mansukh Mandaviya, Bill Gates - फोटो : ANI

विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बिल गेट्स ने भारत के कोरोना प्रबंधन, वैक्सीनेशन और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसी डिजिटल स्वास्थ्य पहलों की सराहना की। हमने G20 में भारत की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं, पीएम भारतीय जनऔषधि परियोजना और ई-संजीवनी के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिल गेट्स ने भारत के डिजिटल नेटवर्क को सराहा

बिल गेट्स ने कहा कि भारत में बेहतरीन डिजिटल नेटवर्क है। भारत सबसे सस्ता 5जी बाजार होगा। भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत बुधवार को ‘जुझारू और समावेशी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण- डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का वादा’ विषय पर आयोजित एक सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत में शानदार डिजिटल नेटवर्क है और स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले लोगों का प्रतिशत बहुत अधिक है। इस मौके पर दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2023 को एक ऐतिहासिक वर्ष करार दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक अब परिपक्व हो गई है।

रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन से भी मिले माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन से मुलाकात की। टाटा और गेट्स दोनों को विश्व स्तर पर अपने परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, डायग्नॉस्टिक (निदान) और पोषण के क्षेत्रों में अपने संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने के बारे में विस्तार से बात की। गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की। गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने ट्वीट किया, "हमारे सह-अध्यक्ष और संस्थापक बिल गेट्स ने रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन के साथ उनकी ओर से की जा रही परोपकारी पहलों पर समृद्ध चर्चा की। हम स्वास्थ्य, निदान और पोषण के लिए एक साथ अपने काम को मजबूत करने और साझेदारी करने के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed