फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   micro ATM acivate in india for cash suffering people

कैश के लिए परेशान लोगों को मिलेगी राहत, चालू होंगे 2 लाख माइक्रो एटीएम

Tue, 15 Nov 2016 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
micro ATM acivate in india for cash suffering people
माइक्रो एटीएम
500 और 1000 के पुराने नोट पर बंदी के बाद पूरे देश में लोग परेशान हैं। इसे देखते हुए सरकार ने दो लाख माइक्रो एटीएम के जरिए लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि इन माइक्रो एटीएम से हर हफ्ते करीब 70,000 ट्रांजेक्शंस हो सकते हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स की इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने शहरी और अर्द्ध शहरी इलाकों में तकरीबन 90 हजार और ग्रामीण इलाकों में एक लाख 10 हजार माइक्रो एटीएम एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानें माइक्रो एटीएम की खाशियत

- इसमें हैंडहेल्ड डिवाइस होती हैं, जिनमें जीपीआरएस लगा होता है। 
- इसमें फिंगरप्रिंड स्कैनर होता है, जो इसे आधार कार्ड के अनुकुल बनाता है।
- कस्टमर को एटीएम की तरह अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होता है। 
- कार्ड को स्वाइप करते वक्त माइक्रो एटीएम इसे कोर बैंकिंग सिस्टम से कनेक्ट कर देता है। 


केंद्र सरकार ने कहा है कि एटीएम में जुट रही भीड़ को देखते हुए माइक्रो एटीएम तैनात किए जाएंगे। छह महीने में दो लाख नए प्वाइंट्स जोड़ने का लक्ष्य है। वित्त मंत्रालय जल्द ही लॉन्च हो रहे पेमेंट्स बैंकों का भी सहारा ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में हो सकता है हंगामा

micro ATM acivate in india for cash suffering people
दिन में बंद रहे सभी एटीएम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

वहीं, बुधवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में नोट बंदी के मामले में हंगामा तय है। सत्र शुरू होने से दो दिन पूर्व एकजुट विपक्ष और सरकार ने एक दूसरे पर इस मुद्दे पर हमला बोलने की ठोस रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस, टीएमसी, भाकपा, माकपा, राजद, जदयू, वाईएसआर कांग्रेस और झामुमो ने संयुक्त बैठक कर जहां इस निर्णय के कारण लोगों को हो रही परेशानी को मुद्दा बना कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

 वहीं प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई भाजपा संसदीय समिति की बैठक में विपक्ष पर जवाबी हमला बोलने की रणनीति तैयार हो गई है। इस बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष के दबाव में न झुकने की बात कही है। शीत सत्र में नोट बंदी के मामले में हंगामे की जमीन तैयार हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, सीपीआई के डी राजा, राजद के प्रेम चंद गुप्ता सहित कुछ नेताओं ने बैठक कर सरकार पर एकजुट हमले की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed