अयोध्या मामलाः गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अयोध्या मामले में आने वाले फैसले से पहले सामान्य एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने के लिए कहा है। उत्तर प्रदेश में प्रशासन अयोध्या मामले पर आने वाले संभावित फैसले को लेकर काफी सतर्क हैं। पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
Ministry of Home Affairs Sources: MHA sends general advisory to all states and union territories to remain alert and vigilant ahead of the probable verdict in Ayodhya case. pic.twitter.com/2VkrWwJGEb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 7, 2019
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले को तीन सेक्टर में बांटा जाएगा
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले को तीन सेक्टर में बांटा जाएगा। सामान्य, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र तय होंगे। इनके लिए क्षेत्र चिह्न्ति किए जा रहे हैं। सभी सेक्टर में पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। बता दें कि अयोध्या शहर की निगरानी इस समय ड्रोन से की जा रही है।
बहुत संभव है कि कल फैसला आ जाए
अयोध्या विवाद मामले पर फैसले की घड़ी बस आने को है, बहुत संभव है कल फैसला आ जाए। क्योंकि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के कार्यकाल के बस पांच दिन शेष हैं। सिर्फ यही नहीं सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस गोगोई ने तत्काल सुनवाई वाले मामलों से खुद को दूर भी कर लिया है।
ऐसे में स्पष्ट है कि अयोध्या विवाद मामले जैसे अतिसंवेदनशील मामले पर फैसला जल्द आ सकता है। इस मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने 16 अक्तूबर को फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया था। इस दौरान सीजेआई गोगोई ने कहा भी था कि अयोध्या पर फैसला लिखने के लिए कम से कम एक महीने के समय की जरूरत होगी।
वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार भी फैसले से पहले अयोध्या में सुरक्षा के लिहाजा से सशस्त्र पुलिस बल के चार हजार जवानों को भेजने के निर्देश दे चुकी है। राज्य सरकार पहले से ही अयोध्या में धारा 144 लागू कर चुकी है।