{"_id":"5ca4e69cbdec2214161d63b5","slug":"mha-issues-show-cause-notice-to-mamata-banerjee-nephew-wife-for-giving-false-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता के भतीजे की पत्नी को झूठी जानकारी देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता के भतीजे की पत्नी को झूठी जानकारी देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी
Wed, 03 Apr 2019 10:30 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा नरूला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गृह मंत्रालय ने ‘ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) और पैन कार्ड के लिए सक्षम प्राधिकार के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करने के दौरान कथित तौर पर झूठी जानकारी देने को लेकर यह नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने इस नोटिस में कहा है कि ‘पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (पीआईओ) कार्ड, पीआईओ को ओसीआई कार्ड में बदलने और पैन कार्ड के लिए अलग-अलग आवेदनों में नरूला की राष्ट्रीयता और उनके पिता के नाम में विसंगति होने का पता चला है। इसलिए ओसीआई कार्ड धारक के रूप में उसका पंजीकरण सार्वजनिक हित में रद्द करने के लिए उत्तरदायी है।’ एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मूल की थाई नागरिक नरूला से 15 दिनों के अंदर इस बारे में जवाब देने को कहा गया है कि उन्होंने झूठी जानकारी क्यों दी और तथ्य क्यों छिपाए।
विज्ञापन
नरूला को यह नोटिस 29 मार्च को गृह मंत्रालय द्वारा दिया गया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार को यह भी पता चला कि नरूला ने 14 नवंबर 2009 को ओसीआई कार्ड धारक थाई नागरिक होने की वास्तविक जानकारी दिए बगैर पैन कार्ड के लिए भी आवेदन किया था।
विज्ञापन
वहीं, उनके फार्म 49 ए आवेदन के मुताबिक उन्होंने भारतीय नागरिक के तौर पर पैन कार्ड हासिल किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, रूजिरा को खुद को ओसीआई कार्ड धारक विदेशी घोषित करके पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए फॉर्म 49 ए भरना था। जबकि उनके फार्म 49 ए के आवेदन के अनुसार उन्होंने भारतीय नागरिक के तौर पर पैन कार्ड प्राप्त किया है।