Indian Navy: INS कोलकाता पर MH60R हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग, अधिकारी ने कहा- समुद्र में हमारी शक्ति बढ़ी
नौसेना ने शुक्रवार को एक उपलब्धि हासिल कर ली है। नौसेना के अधिकारी का कहना है कि MH60R हेलीकॉप्टर ने INS कोलकाता पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। आईएनएस कोलकाता भारत में निर्मित और डिजाइन्ड युद्धपोत है, जिसे अब तक का सबसे ताकतवर युद्धपोत माना जाता है।
बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टर है MH60R
नौसेना के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लैंडिंग के बाद नौसेना की एंटी-सबमरीन वारफेयर क्षमता को काफी बढ़ावा मिला है। MH60R हेलीकॉप्टर एक बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। हेलीकॉप्टर ASW, निगरानी, शिपिंग सहित खोज और बचाव क्षमताओं से लैस है, जो MH60R को खास बनाता है। अधिकारी के अनुसार, नौसेना के युद्धपोतों और हेलीकॉप्टर का साथ और तालमेल समुद्र के नीचे खतरों को भांप सकता है। दुश्मनों के खिलाफ निगरानी बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
MH60R helicopter undertook its maiden landing on the indigenously designed & constructed destroyer INS Kolkata.
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: Indian Navy) pic.twitter.com/rCxW8jtvfi— ANI (@ANI) May 19, 2023
वियतनाम का दौरा किया
भारतीय नौसेना ने वियतनाम के दा नांग शहर का दौरा किया। नौसेना के जहाजों को आसियन देशों के वियतनाम में तैनात किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से दौरा किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इससे भारत और वियतनाम की नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाना है।