फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   #MeToo : Amar Singh is fearful of me too campaign, said someone can allege him also

#MeToo : अमर सिंह को 'मी टू' से खतरा, बोले- ऐसे तो कोई मुझे भी फंसा सकता है

Wed, 17 Oct 2018 05:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Oct 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
#MeToo : Amar Singh is fearful of me too campaign, said someone can allege him also
मी टू अभियान पर अमर सिंह का बयान - फोटो : Amar Ujala
देशभर में #MeToo (मी टू) अभियान की खूब चर्चा हो रही है। राजनीति से लेकर फिल्मी जगत की हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। इस बीच सांसद अमर सिंह ने भी 'मी टू' से खुद को खतरा बताया है। अमर सिंह ने कहा कि 'मी टू' का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। 'मी टू' का आरोप लगाने वाले अगर आरोप प्रमाणित कर सकें तो यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन सिर्फ आरोप लगा दें तो यह एक बड़ा सवाल है। 
विज्ञापन


अमर सिंह मंगलवार को फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान के लिए कोई भी अभियान चलता है, वो ठीक है। लेकिन उन्होंने मी टू को लेकर सवाल भी उठाया है। 
विज्ञापन


खुद को बताया खतरा 

मी टू कैंपेन में लगाए जा रहे यौन शोषण के आरोपों पर अमर सिंह ने फिल्म अभिनेता जितेंद्र का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र पर आरोप लगाया गया कि 40 साल पहले उन्होंने किसी महिला का यौन शोषण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मी टू' को लेकर अमर सिंह ने खुद को भी खतरा बताया। उन्होंने कहा कि 'मी टू' मामलों की सही जांच के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे तो कोई मुझे भी फंसा सकता है। 

अमर सिंह ने 'मी टू' को लेकर ऋषियों और देवताओं से भी जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इंद्र जब विश्वमित्र के तप से परेशान हो गए तो उन्होंने मेनका को भेजा था। अगर पुराण में लिखा सत्य मानें तो विश्वमित्र का 'मी टू' हुआ था। वो पुरुष थे। 


क्या है मी टू अभियान 

इस अभियान के तहत महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा का रही हैं। इसमें ऐसी बातों को भी बताया जा रहा है, जिसके चलते किसी महिला को असुरक्षा या अपमानित महसूस हुआ हो और उसे शारीरिक या मानसिक तौर पर प्रताड़ित होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed