{"_id":"5cec39c4bdec2207203adbc6","slug":"meteorological-department-sent-65-lakh-messages-to-alert-fani-cyclone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैनी तूफान का अलर्ट देने के लिए मौसम विभाग ने भेजे थे 65 लाख संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैनी तूफान का अलर्ट देने के लिए मौसम विभाग ने भेजे थे 65 लाख संदेश
Tue, 28 May 2019 12:55 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 28 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस माह के शुरू में आए फैनी तूफान के खतरों से आगाह करने और उसकी जानकारी देने के लिए पूर्वी और दक्षिण भारत के लोगों को करीब 65 लाख एसएमएस भेजे थे। उल्लेखनीय है कि फैनी ने ओडिशा में काफी तबाही मचाई थी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के किसानों को बचाव के उपाय करने के लिए 59 लाख से ज्यादा संदेश भेजे थे। इनमें से आधे संदेश केवल ओडिशा को भेजे गए थे।
विज्ञापन