फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meteorological Department said, Mercury to fall by 2 to 4 degrees in next 3 to 4 days in Northwest India

ठंड का कहर: उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन-चार दिन में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

Tue, 12 Jan 2021 07:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department said, Mercury to fall by 2 to 4 degrees in next 3 to 4 days in Northwest India
मौसम। - फोटो : amar ujala

उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि सूची उत्तरी/उत्तरी-पश्चिमी सूखी हवाओं के चलते यह परिस्थिति बनेगी। 14 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी, नतीजतन यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
विभाग ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 14 जनवरी को राजधानी में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
विज्ञापन


इन इलाकों में सुबह कोहरा भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों के लिए अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि इन इलाकों में 4 डिग्री तक पारा गिर सकता है। रविवार रात को चुरू में 1.9 डिग्री तापमान रहा जबकि गंगानगर में 3.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं। वहीं कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े हैं।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा इसमें और गिरावट होने की संभावना है। वहीं पंजाब और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना है और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया ।

राजस्थान में शीत लहर जारी है और पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं।

कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछले रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से ज्यादा है। घाटी में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हिमाचल प्रदेश के केलोंग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। केलोंग शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड 
दिल्ली में एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी की वापसी हो गई है। रविवार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। सोमवार को धूप निकलने के बावजूद दिनभर चलती रही हवाओं के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे। अब गुरुवार तक एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और वह पांच डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण ठिठुरन का अहसास ज्यादा होगा। इससे पहले एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


दिल्ली में बीते सप्ताह बारिश का दौर जारी रहा था इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। सात जनवरी के बाद से तापमान में गिरावट आने लगी है। अब बीते रविवार से पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दी है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.5 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed