फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meteorological Department: Chance of heavy rain in Bangalore today, issued yellow alert

मौसम विभाग: बेंगलुरु समेत चेन्नई के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश होने की संभावना, यलो अलर्ट जारी

Fri, 19 Nov 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Nov 2021 01:33 AM IST
सार

आईएमडी के बेंगलुरु केंद्र के मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा ने गुरुवार को कहा कि बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले तीन घंटों के भीतर कोयंबटूर, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई और चेंगलपट्टू नीलगिरी, इरोड, सेलम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, थिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट्टई, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, तिरुवन्नामलाई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Meteorological Department: Chance of heavy rain in Bangalore today, issued yellow alert
Rain-- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज (शुक्रवार को) गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। यलो अलर्ट के तहत लोगों को आपात स्थिति के लिए सतर्क और तैयार रहना चाहिए, क्योंकि मौसम की स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है।

विज्ञापन


तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई की ओर से देर रात साढ़े 11 बजे अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार, अगले कुछ घंटों के भीतर कोयंबटूर, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई और चेंगलपट्टू नीलगिरी, इरोड, सेलम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, थिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट्टई, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, तिरुवन्नामलाई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


आईएमडी के बेंगलुरु केंद्र के मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा ने गुरुवार को कहा कि बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मानसून बंगाल की खाड़ी में एक दबाव के रूप में आता है, अनुमान के अनुसार आज शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तट के दक्षिणी भाग और तमिलनाडु के तट के उत्तरी भाग के बीच लैंडफॉल बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदानंद अडिगा ने कहा कि बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर में अब तक कुल 7.1 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके अलावा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे पर 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि येलहंका में 4.2 मिमी बारिश हुई। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अडिगा ने कहा कि इस बीच, कर्नाटक में अगले तीन दिनों में 20 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ सहित सभी तटीय जिलों में भी बारिश हुई, जिसके बाद एक यलो अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा ने कहा कि तीनों दिन कर्नाटक के उत्तरी आंतरिक जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कलबुर्गी, बीदर, यादगीर, रायचूर और कोप्पल के लिए शुक्रवार को पीली चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed