फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meteor Shower in Maharashtra-Madhya Pradesh, scientists claim - these parts of Chinese rockets, not meteorites

रहस्यमयी रोशनी का सच: भारतीय आसमान में धूं-धूं करके जला चीन का रॉकेट, उल्का पिंड समझकर घबरा गए लोग

Sun, 03 Apr 2022 11:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Apr 2022 11:22 AM IST
सार

महाराष्ट्र के नागपुर, चंद्रपुर, अकोला व जलगांव  के अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर, खरगौन, झाबुआ में कई जिलों में लोगों ने रात को आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखने का दावा किया। इसके बाद लोगों में अफवाह फैल गई कि यह उल्का पिंडों की बारिश है। 

विज्ञापन
Meteor Shower in Maharashtra-Madhya Pradesh, scientists claim - these parts of Chinese rockets, not meteorites
आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में रात के अंधेरे में एक रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी। यह नजारा आसमान में दिखा, लोगों का कहना है कि उन्होंने कई चमकीली रेखाएं देखीं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि यह उल्का पिंडों की बारिश हो सकती है या फिर यह गिरता हुआ सैटेलाइट है। इस रहस्यमयी रोशनी को लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि, वैज्ञानिकों का दावा है कि ये चीनी रॉकेट के अंश थे। 

विज्ञापन


दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर, चंद्रपुर, अकोला व जलगांव  के अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर, खरगौन, झाबुआ में कई जिलों में लोगों ने रात को आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखने का दावा किया। इसके बाद लोगों में अफवाह फैल गई कि यह उल्का पिंडों की बारिश है या फिर गिरता हुआ सैटेलाइट। हालांकि, अमेरिकी वैज्ञानिक जोनाथन मैकडॉवल ने ट्वीट कर बताया कि, यह चीन का रॉकेट चेंग झेन 3बी था। 

विज्ञापन


धरती पर फिर से दाखिल हो रहा चीनी रॉकेट?
अमेरिकी वैज्ञानिक ने बताया कि, चीनी रॉकेट धरती के वातावरण में फिर से दाखिल हो रहा था। इसे पिछले साल फरवरी में छोड़ा गया था। वापस धरती की तरफ गिरते हुए इसके कुछ हिस्से वातावरण में संपर्क में आने से जल उठे थे। उन्होंने कहा कि, मेरे अनुसार, ये चमकीली रेखाएं उसी के जलने से पैदा हुई थीं। 




नहीं हुआ कोई नुकसान
येओला के तहसीलदार प्रमोद हिले ने बताया कि, रात करीब 8 बजे आसमान में एक उल्कापिंड दिखाई दे रहा था। मैंने इसे खुद देखा। इसकी दिशा उत्तर से पूर्व की ओर थी। यह चार भागों में बंट गया। उन्हाेंने कहा कि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है और डरने की कोई बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed