फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meta receives action requests on 91000 accounts from India

Meta: मेटा को भारत से मिले 91,000 खातों पर कार्रवाई के अनुरोध, कंपनी ने दी यह जानकारी

Thu, 24 Nov 2022 05:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 05:19 AM IST
सार

1.26 लाख से अधिक सोशल मीडिया खातों पर कार्रवाई के लिए 69,363 अनुरोधों के साथ अमेरिका सूची में सबसे ऊपर रहा, जबकि भारत का स्थान दूसरा रहा।

विज्ञापन
Meta receives action requests on 91000 accounts from India
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा (फेसबुक) को जनवरी-जून, 2022 के दौरान भारत से लगभग 91,000 उपयोगकर्ताओं और खातों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सबसे ज्यादा 55,500 अनुरोध मिले। अमेरिका स्थित कंपनी ने बुधवार को अपनी मासिक ‘पारदर्शिता’ रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 1.26 लाख से अधिक सोशल मीडिया खातों पर कार्रवाई के लिए 69,363 अनुरोधों के साथ अमेरिका सूची में सबसे ऊपर रहा, जबकि भारत का स्थान दूसरा रहा। मेटा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत से कुल अनुरोध में साल-दर-साल आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसने 66.59 प्रतिशत अनुरोध के लिए कुछ आंकड़ें तैयार किए हैं। मेटा को भारत से लगभग 12,800 खातों को बनाए रखने के अनुरोध भी प्राप्त हुए। मेटा हर महीने पारदर्शिता रिपोर्ट प्रकाशित करती है। इस रिपोर्ट में प्राप्त शिकायतों और उनपर की गई कार्रवाई का विवरण होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed