{"_id":"68793194fd95c96e430b8441","slug":"meta-apologises-for-inaccurate-kannada-translation-claims-to-have-fixed-issue-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: मेटा ने कन्नड़ भाषा के गलत अनुवाद के लिए माफी मांगी, सीएम सिद्धारमैया ने मामले में जताई थी चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: मेटा ने कन्नड़ भाषा के गलत अनुवाद के लिए माफी मांगी, सीएम सिद्धारमैया ने मामले में जताई थी चिंता
Thu, 17 Jul 2025 10:54 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:54 PM IST
सार
Meta Apologises For Inaccurate Kannada Translation: कन्नड़ भाषा के गलत अनुवाद पर सीएम सिद्धारमैया की तरफ से ऐतराज जताने के बाद मेटा ने माफी मांगी है।कन्नड़ ऑटो-अनुवाद के मामले में कंपनी का दावा है कि अब इसे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक
- फोटो : ANI
विस्तार
सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने कन्नड़ भाषा के गलत अनुवाद को लेकर माफी मांगी है और कहा है कि यह तकनीकी गड़बड़ी अब ठीक कर दी गई है। यह मामला तब सामने आया जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मेटा के प्लेटफॉर्म्स, जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम, पर कन्नड़ भाषा की सामग्री के गलत और भ्रामक अनुवाद को लेकर चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्लेटफॉर्म्स पर जो स्वतः अनुवाद होते हैं, वे कई बार तथ्यों को तोड़-मरोड़ देते हैं और इससे लोगों को गलत जानकारी मिलती है, जो खासकर सरकारी सूचनाओं के मामले में काफी खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें - SC: विशेष बच्चों के लिए शिक्षक नियुक्त न करने पर सुप्रीम कोर्ट खफा, राज्यों को दी अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
सीएम ने गलत अनुवाद पर जताई चिंता
सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कन्नड़ सामग्री का गलत अनुवाद, तथ्य बिगाड़ रहा है और लोगों को गुमराह कर रहा है। मेरी मीडिया सलाहकार टीम ने मेटा को इस संबंध में तत्काल सुधार की मांग करते हुए पत्र भेजा है।' उन्होंने यह भी कहा, 'टेक कंपनियों को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। आम लोगों को सतर्क रहना चाहिए कि जो अनुवाद दिखाई देते हैं, वे हमेशा सही नहीं होते। ऐसे मामलों से जनता का भरोसा कमजोर होता है।'
विज्ञापन
मेटा ने क्या दिया जवाब?
मेटा के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने उस गड़बड़ी को ठीक कर दिया है, जिससे कुछ समय के लिए कन्नड़ भाषा में गलत अनुवाद हो रहे थे। इसके लिए हम माफी मांगते हैं।'
यह भी पढ़ें - Shubhanshu Shukla: 'सीधा चलना भी मुश्किल हो जाता है', अंतरिक्ष से लौटने के बाद यह परेशानी झेल रहे शुभांशु
कर्नाटक सरकार की मांग
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार केवी प्रभाकर ने मामले में 16 जुलाई को मेटा को ईमेल भेजकर इस मामले में गंभीर चिंता जताई। उन्होंने मेटा से कन्नड़ भाषा के लिए ऑटो-ट्रांसलेशन फीचर को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है, जब तक कि इसकी सटीकता सुनिश्चित न हो जाए।

Faulty auto-translation of Kannada content on @Meta platforms is distorting facts & misleading users. This is especially dangerous when it comes to official communications.
My Media Advisor Shri K V Prabhakar has formally written to Meta urging immediate correction.
Social… pic.twitter.com/tJBp38wcHr — Siddaramaiah (@siddaramaiah) July 17, 2025