फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Messages with Qureshi personal, innocuous, claims ex-CBI chief A P Singh

पूर्व सीबीआई प्रमुख का दावा, कुरैशी के साथ निजी संदेश हुए एक्सचेंज

Tue, 21 Feb 2017 11:22 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Messages with Qureshi personal, innocuous, claims ex-CBI chief A P Singh
मोइन कुरैशी

विवादित मांस निर्यातक मोइन कुरैशी के लिए काम करने के आरोपी पूर्व सीबीआई प्रमुख एपी सिंह ने दावा किया है कि मोइन के साथ ब्लैकबेरी मेसेंजर पर आदान-प्रदान किए गए संदेश निजी किस्म के थे और उससे किसी को कोई नुकसान नहीं होने वाला था। प्रवर्तन निदेशालय से मिली शिकायत के आधार पर सीबीआई ने सिंह के खिलाफ मोइन के लिए काम करने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


वर्ष 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह 30 नवंबर 2012 को सीबीआई निदेशक के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई के बारे में वह अपने वकील से सलाह लेने के बाद ही विस्तृत टिप्पणी करेंगे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि जिन संदेशों को आधार बनाकर मामला दर्ज किया गया है वे संदेश करीब तीन साल से पब्लिक डोमेन में हैं। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने इसमें कुछ नया नहीं जोड़ा है। 
विज्ञापन


ब्लैकबेरी मेसेंजर का कोई भी संदेश सीबीआई की जांच से जुड़ा नहीं है। अधिकतर संदेश निजी हैं और उससे कोई नुकसान नहीं होने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख करनाल सिंह ने आरोप लगाया है कि मोइन की कंपनी एएमक्यू ग्रुप के खिलाफ फेमा के तहत आरोपों की जांच के दौरान उन्हें पता चला कि कुरैशी कुछ बड़े सरकारी अधिकारियों के लिए बिचौलिये के तौर पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed