{"_id":"624424efea2ed4089132e341","slug":"mercury-will-reach-40-in-delhi-it-will-fall-slightly-on-april-one-or-two-heat-wave-for-five-days-in-central-india-and-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपन शुरू : दिल्ली में 40 पर पहुंचेगा पारा, एक-दो अप्रैल को मामूली गिरेगा, मध्य भारत व महाराष्ट्र में पांच दिन लू चलेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तपन शुरू : दिल्ली में 40 पर पहुंचेगा पारा, एक-दो अप्रैल को मामूली गिरेगा, मध्य भारत व महाराष्ट्र में पांच दिन लू चलेगी
Wed, 30 Mar 2022 03:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 30 Mar 2022 03:07 PM IST
सार
अगले 7 से 10 दिनों में दिल्ली, राजस्थान, मध्य भारत, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सिर्फ केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों व उत्तर-पूर्व में कुछ वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
heatwave in maharashtra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतरते मार्च और अप्रैल की दस्तक के साथ ही देश में तपन का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में आज व कल पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं, मध्य भारत व महाराष्ट्र में पांच दिन तक लू चलने के आसार हैं। दिल्ली में एक-दो अप्रैल को पारा मामूली गिर सकता है।
मौसम विभाग दिल्ली के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि अगले 7 से 10 दिनों में दिल्ली, राजस्थान, मध्य भारत, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सिर्फ केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों व उत्तर-पूर्व में कुछ वर्षा हो सकती है।
महाराष्ट्र में यहां लू की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक जयंत सरकार ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में लू चल सकती है। ये जिले हैं अहमदनगर, सोलापुर, जलगांव। इसके अलावा मराठवाड़ा के औरंगाबाद, हिंगोली, परभनी व जालना में अगले तीन दिन तक लू चल सकती है।