फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mentally challenged girl raped by three minors mumbai ghatkoper

महाराष्ट्रः मानसिक रूप से कमजोर लड़की से शौचालय में दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी

Sat, 21 Jan 2023 12:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Jan 2023 12:51 PM IST
सार

आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल हो गया और पीड़िता के भाई के पास पहुंचा। 

विज्ञापन
mentally challenged girl raped by three minors mumbai ghatkoper
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ तीन नाबालिगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़िता शौचालय गई हुई थी। आरोपियों ने शौचालय में ही पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके की है। जहां मानसिक रूप से कमजोर पीड़ित लड़की शौचालय गई थी। इसी दौरान तीन नाबालिग आरोपियों ने पीड़िता को पकड़ लिया और शौचालय के अंदर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल हो गया और पीड़िता के भाई के पास पहुंचा। जिसके बाद पीड़िता के भाई ने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। 
विज्ञापन


परिजनों ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच कर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में दक्षिण मुंबई के एक सरकारी स्कूल में भी 5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में भी एक नाबालिग आरोपी था। आरोप है कि नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और स्कूल की बिल्डिंग में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed