फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meneka gandhi said men complain of false cases open window for them

दहेज, घरेलू हिंसा के झूठे मामलों में पुरुषों के लिए बने शिकायत का प्लेटफार्म- मेनका गांधी

Fri, 28 Jul 2017 09:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 28 Jul 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
meneka gandhi said men complain of false cases open window for them
मेनका गांधी

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि उन्हें पुरूषों की तरफ से उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की बहुत सी शिकायतें आ रही हैं। मेनका ने नेशनल कमीशन फॉर वूमेन को ऐसे पीड़ित पुरूषों के मामलों को देखने के लिए कोई व्यवस्था करने की मांग की। 

विज्ञापन


मेनका ने NCW की चेयरमेन ललिथा कुमारमंगलम को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े के भीतर एनसीडब्ल्यू ऑनलाइन शिकायत प्रणाली में पुरूषों को झूठे मामले में फंसाने के की जांच के लिए विंडो का संचालन करे। मेनका ने बताया कि उन्हें पुरूषों की तरफ से घरेलू हिंसा, दहेज और रेप केस में झूठा फंसाने संबंधी शिकायते मिल रही हैं। उन्होंने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा पुरूषों को झूठे मामलों में फंसाने पर सख्त कार्रवाई होगी। शिकायत करने वाले पुरूषों को अपने आधार या वैध मोबाइल नंबर को अपनी शिकायत से लिंक करना होगा। हांलाकि मेनका ने कहा कि बतौर महिला एवं बाल विकास मंत्री उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान है, लेकिन महिला कानून का दुरूपयोग करना भी चिंता का विषय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एनसीडब्ल्यू अधिकारियों ने कहा कि यह कदम उन दिशानिर्देशों के खिलाफ है, जिन पर आयोग आधारित है। राष्ट्रीय आयोग के महिला अधिनियम 1990 के तहत जनवरी 1992 में एनसीडब्लू को वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया था और यह मंत्रालय के नियंत्रण में नहीं आया है। एनसीडब्लू के अधिकारी ने कहा पुरुषों के पास अन्य रास्ते हैं, उदाहरण के लिए, एनएचआरसी के माध्यम से वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। आपको बता दें कि एनसीडब्ल्यू हर साल लगभग 23,000 मामलों का प्रबंधन करता है, जो ज्यादातर घरेलू हिंसा से संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed