अब एक्ट्रेस का नाम उजागर कर फंसे कमल हासन, NCW भेजेगा नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी में अगवा होने के बाद यौन उत्पीड़न का शिकार हुई मलयाली एक्ट्रेस का नाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर करने पर कमल हासन मुश्किल में फंस गए है। राष्ट्रीय महिला आयोग मामले में संज्ञान लेते हुए हासन को नोटिस भेजने पर विचार कर रहा है।
NCW takes suo moto cognizance over Kamal Haasan revealing the name of Malayalam actress who was allegedly molested,says will send him notice
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017विज्ञापन
बता दें कि हासन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस का नाम लेते हुए कहा था कि इसमें कोई बुराई नहीं है। 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैंने उसका नाम लिया है या नहीं, मीडिया उसका नाम बता चुका है। नाम छिपाना गलत है। अगर आप उसे द्रौपदी कहना चाहते हैं तो वहीं कहें, लेकिन उसे एक फीमेल कह कर संबोधित न करें।'
इसके साथ ही हिंदू मक्कल काची संगठन की बार-बार मिल रही धमकियों के बाद हासन को आज आखिरकार सुरक्षा प्रदान की गई है। मक्कल काची के प्रदर्शन के बाद अब जाकर कमल हासन के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
जब से यह हिंदू संगठन कमल हासन को बिग बॉस को होस्ट करने को लेकर धमकियां दे रहा था, तब से ही तमिल सुपरस्टार को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी उठ रही थी।
हिंदू मक्कल काची संगठन ने तमिल बिग बॉस को बंद किए जाने की मांग को लेकर कमल हासन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। संगठन रियल्टी शो बिग बॉस के तमिल संस्करण को बैन करने और कमल हासन को 'तमिल संस्कृति को दूषित करने के लिए गिरफ्तार करने की मांग की थी.
संगठन का मानना है कि यह शो अश्लील है. अपने बयान में संगठन ने कहा था, "इस शो में प्रतिभागी अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं और 75 फीसदी नग्न रहकर अभिनय कर रहे हैं. यह तमिल संस्कृति का अपमान है और यह सात करोड़ तमिलवासियों की भावनाओं को आहत करता है."
Security enhanced at Haasan's residence following Bigg Boss Tamil controversy&him publicly revealing victim's name in Malayalam actress case pic.twitter.com/yy9q9P4x51
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017