फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mehul choksi filed lawsuit against dominica minister and police chief

चोकसी का नया पैंतरा: डोमिनिका के मंत्री और पुलिस प्रमुख पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 08 Jul 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 02:28 AM IST
सार

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी ने अपने खिलाफ कार्यवाही रद्द कराने की मांग पर रोसीयू के हाईकोर्ट में एक मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
mehul choksi filed lawsuit against dominica minister and police chief
mehul choksi - फोटो : social media

विस्तार

अवैध प्रवेश के मामले में डोमिनिका की जेल में बंद भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी ने अब एक नई चाल चली है। उसने डोमिनिका के मंत्री और पुलिस प्रमुख के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


चोकसी ने आरोप लगाया कि डोमिनिका में अवैध प्रवेश के लिए उसकी गिरफ्तारी भारत सरकार के प्रतिनिधियों के कहने पर हुई। उसने अपने खिलाफ कार्यवाही रद्द कराने की मांग पर रोसीयू के हाईकोर्ट में एक मामला दर्ज कराया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कैरेबियाई आव्रजन मंत्री, पुलिस प्रमुख और जांच अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


चोकसी भारत से फरार होने के बाद 2018 से एंटीगुआ और बरमुडा में रह रहा था और वहां से भी वह लापता हो गया था। 23 मई को डोमिनिका में उसे अवैध प्रवेश के मामले में गिरफ्तार किया गया था। डोमिनिका के आव्रजन मंत्रालय ने उसे प्रतिबंधित  घोषित कर दिया। 62 वर्षीय हीरा कारोबारी पंजाब नेशनल  बैंक के 13,500 करोड़ की धोखाधड़ी में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोकसी ने आरोप लगाया है कि रोसीयू में कार्यवाहक पुलिस प्रमुख लिंकन कॉर्बेट और जांच अधिकारी सर्जेंट एलीने का अवैध प्रवेश के लिए उन पर आरोप लगाना उनके निष्पक्ष निर्णय का नतीजा नहीं है। चोकसी ने आरोप लगाया कि यह तीसरे पक्ष भारत सरकार के नुमाइंदों के कहने पर ऐसा किया।  

  डोमिनिका के ‘नेचर आइले न्यूज’ के अनुसार, अपने खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने की मांग करते हुए चोकसी ने हाईकोर्ट में कहा कि उस पर अवैध प्रवेश के आरोप लगाने का फैसला कानून का उल्लंघन है और परिणामस्वरूप अवैध है।


चोकसी ने कहा कि वह एंटीगुआ और बारबुडा का नागरिक है, जहां उसने अपने प्रत्यर्पण के कदम को चुनौती दी है उसने दावा किया कि भारतीय लोगों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा से अगवा किया तथा जबरन डोमिनिका लेकर आए। चोकसी ने दावा किया कि उसने डोमिनिका पुलिस को अपनी परेशानी बतायी थी, लेकिन उन्होंने आरोपों की कोई जांच नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed