35A से हुई छेड़छाड़ तो कश्मीर में कोई नहीं थामेगा तिरंगा, मेरे लिए इंदिरा ही इंडिया: महबूबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर आर्टिकल 35A में छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर में ऐसा कोई नहीं बचेगा जो तिरंगे को पकड़ सके। यानि कश्मीरियों के विशेषाधिकारों से छेड़छा़ड़ करने पर तिरंगे को थामने वाला कोई नहीं होगा। महबूबा ने यह भी कहा कि उनके लिए इंदिरा गांधी ही भारत हैं।
#WATCH: J&K CM Mehbooba Mufti says if Article 35A is tampered with, no one in Kashmir will be there to hold the tricolour. pic.twitter.com/Ij39FR27Sk
— ANI (@ANI_news) July 29, 2017विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि हो सकता है कि यह बात कई लोगों को अच्छी न लगे लेकिन इंदिरा भारत थीं। उन्होंने कहा कि जब वो आगे बढ़ रही थीं तब इंदिरा मेरे लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।
To me India is Indira Gandhi.Maybe some people won't like it but she was India,while I was growing up she represented India for me:J&K CM pic.twitter.com/81uY3crbmc
— ANI (@ANI_news) July 29, 2017
महबूबा ने यह भी कहा कि एक तरफ हम संविधान के दायरे में कश्मीर मुद्दे का समाधान करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ हम इस पर हमला करते हैं। इस तरह से कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं निकाला जा सकता। महबूबा ने कहा कि मेरे जैसी तमाम पार्टियां जो जोेखिम के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज हाथ में रखती हैं, अगर आर्टिकल में बदलाव किया गया, तो कोई तिरंगे को हाथ भी नहीं लगाएगा।