{"_id":"5c6c0186bdec22271a77c48b","slug":"mehbooba-mufti-said-pak-pm-imran-khan-deserves-a-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर इमरान के बयान पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, पाक पीएम को मिलना चाहिए एक मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमले पर इमरान के बयान पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, पाक पीएम को मिलना चाहिए एक मौका
Tue, 19 Feb 2019 06:48 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो)
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि पाक प्रधानमंत्री को एक मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल में ही पदभार संभाला है और पाक की पहले की हरकतों के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
Disagree. Pathankot dossier was given to them but no action was taken to punish the perpetrators . Time to walk the talk. But Pak PM deserves a chance since he’s recently taken over. Of course the war rhetoric has more to do with the impending elections than anything else. https://t.co/QIOxkzuSth
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 19, 2019
विज्ञापन
हालांकि, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष मुफ्ती ने यह भी कहा कि पाक प्रधानमंत्री के लिए यह समय है जब वह बात करने के साथ-साथ एक्शन भी लें और बढ़ती आतंकी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन
बता दें कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज सुबह अपने संबोधन में भारत को चेतावनी दी थी कि भारत द्वारा उठाए गए किसी भी कदम का पाकिस्तान बदला लेगा। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा था कि युद्ध समस्या का समाधान नहीं है।