फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehbooba Mufti meets Sonia Gandhi Has there been a big political deal in Kashmir before the elections Work started in Congress on PK strategy Latest News Update

सोनिया गांधी से मिलीं महबूबा मुफ्ती: क्या कश्मीर में चुनाव से पहले हो गई बड़ी पॉलिटिकल डील? पीके की रणनीति पर कांग्रेस में काम शुरू

Mon, 18 Apr 2022 09:52 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि जिस तरीके से शनिवार को राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं के साथ मुलाकात हुई, उसके बाद महबूबा मुफ्ती की मुलाकात एक बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है।
loader
Mehbooba Mufti meets Sonia Gandhi Has there been a big political deal in Kashmir before the elections Work started in Congress on PK strategy Latest News Update
सोनिया गांधी और महबूबा मुफ्ती। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को सोनिया गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। कयास लगाए जाने लगे हैं कि महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस एक बार फिर से कश्मीर घाटी में मिलकर चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात इस लिहाज से और अहम मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव कराए जाने की सुगबुगाहट हो रही है। इन सबसे अलग कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद राजनैतिक मोहरे बिछाकर दांव लगाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को महबूबा मुफ्ती की मुलाकात उसी कड़ी का एक बड़ा हिस्सा है। वहीं, राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीते कुछ दिनों में तमाम बड़े राजनैतिक संगठनों के नेताओं और उनके साथ हो रही अलग-अलग राज्यों के नेताओं की बैठकें भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए की जा रही है। ताकि आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में पूरा विपक्ष मिलकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर सके।



कांग्रेस में इन दिनों राजनीतिक उठापटक जबरदस्त तरीके से चल रही है। शनिवार को जहां राजनैतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई वहीं सोमवार को पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती के साथ बैठक ने देश के राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाओं और उनके मायने तलाशने शुरू कर दिए। कांग्रेस से जुड़े एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि देश में भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए सभी ताकतों को इकट्ठा होना ही होगा। उक्त नेता का कहना है कि जिस तरीके का माहौल देश में बना हुआ है उससे सभी राजनीतिक दल चिंतित हैं। वह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की इस तरीके की राजनीति को रोकने के लिए सभी दलों को अलग-अलग राज्यों में ही सही लेकिन एकजुट होकर मुकाबला तो करना ही पड़ेगा। उक्त नेता का कहना है कि पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती की सोनिया गांधी से हुई मुलाकात इसी कड़ी में एक बड़ा कदम माना जा सकता है। 


कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि जिस तरीके से शनिवार को राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं के साथ मुलाकात हुई, उसके बाद महबूबा मुफ्ती की मुलाकात एक बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोमवार को महबूबा मुफ्ती की मुलाकात के पीछे प्रशांत किशोर का राजनीतिक दांव है। सूत्र बताते हैं कि सोमवार को ही सोनिया गांधी के साथ महबूबा से की मुलाकात में प्रशांत किशोर समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि महबूबा मुफ्ती का कांग्रेस के साथ मिलना कम से कम कश्मीर की राजनीति में एक बड़ी हलचल पैदा करने वाली मुलाकात है। राजनीतिक विश्लेषक एमएम पांडेय कहते हैं कि कश्मीर में जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनैतिक जमीन को मजबूत कर रही है उसके लिए कांग्रेस और वहां के तमाम छोटे-छोटे दलों को भी अपनी जमीन मजबूत करने के लिए ऐसे गठबंधन करना लाजमी है। पांडे कहते हैं कि इस बार कश्मीर में मामला सिर्फ कांग्रेस और पीडीपी या नेशनल कांफ्रेंस का नहीं बल्कि वहां के चुनावों में आम आदमी पार्टी के एंट्री को लेकर के भी सभी राजनीतिक दल अपने नफा नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अशोक कुमार कहते हैं कि अगर सोमवार को ही महबूबा मुफ्ती की मुलाकात का राजनैतिक नफा नुकसान का आकलन करें तो पाएंगे कि कांग्रेस फिलहाल सही रास्ते पर जाती हुई दिख रही है। हालांकि, कुमार कहते हैं कि इसका सही-सही आकलन तभी होगा जब यह तय होगा कि पीडीपी और कांग्रेस के समझौते का आधार और भविष्य की योजनाओं में इन्वेस्टमेंट किस तरीके का है। अशोक कुमार कहते हैं दरअसल महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस की जिस तरीके से पहले सरकार बनी वह दोनों पार्टियों के लिए फायदे का सौदा थी। यह बात अलग है कि बाद में तमाम बिगड़े हुए राजनीतिक परिवेश में दोनों पार्टियां अलग हुई लेकिन अभी भी दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं को इस बात का अंदाजा है कि कश्मीर में लड़ाई मिलकर के ही लड़ी जा सकती है।

कांग्रेस से जुड़े एक वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि अगर यह पीके की रणनीति का हिस्सा है तो यह पार्टी के लिए बहुत बेहतर ही है। हालांकि, उन्होंने इस मुलाकात पर और कुछ भी कहने से साफ तौर से इनकार किया, लेकिन उनका कहना है कि प्रशांत किशोर के साथ होने वाली बैठक हैं और उनकी योजनाओं पर अगर ढंग से काम किया जाए, तो निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी को आने वाले अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों में और 2024 के लोकसभा चुनावों में न सिर्फ बड़ी बढ़त मिलने वाली है। बल्कि कई राज्यों में वह सरकार बनाने की हैसियत भी रख सकते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इशारों में बताया कि अनुमान यही है आने वाले दिनों में और भी देश के अलग-अलग राज्यों के राजनीतिक दलों के बड़े नेता ऐसी मुलाकात कर सकते हैं। जिसका सीधा सीधा मकसद आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का ही है। वो कहते हैं जिन राजनीतिक दलों की विचारधारा कांग्रेस से मिलती है उन सभी लोगों का स्वागत है और पार्टी ऐसे लोगों के संपर्क में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed