{"_id":"5a4e1ea24f1c1b40198b4c94","slug":"meghalya-five-congress-mla-joins-npp-ahead-of-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, NPP में शामिल हुए 5 विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेघालय: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, NPP में शामिल हुए 5 विधायक
ब्यूरो, अमर उजाला, शिलांग
Updated Thu, 04 Jan 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय में बीते दिनों कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पांच विधायकों समेत बृहस्पतिवार को आठ विधायक औपचारिक रूप से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की ओर से स्थापित नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गए।
विज्ञापन
यहां पोलो ग्राउंड में हुई एनपीपी की रैली में यह विधायक पार्टी में शामिल हुए। इसी रैली के दौरान एनपीपी ने अगले विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी। पार्टी राज्य की 60 में से 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिन विधायकों ने एनपीपी का दामन थामा उन सबके नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। एनपीपी के मौजूदा विधायक डी जेम्स के अलावा पूर्व सांसद अगाथा संगमा के नाम भी इस सूची में हैं। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
एनपीपी अध्यक्ष कोनराड संगमा ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि इस बार के चुनाव में पार्टी की संभावनाएं पहले के मुकाबले बेहतर है। यही वजह है कि दूसरे राजनीतिक दलों के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य की अगली सरकार के गठन में एनपीपी की भूमिका निर्णायक होगी। दूसरी ओर, पार्टी में मची भगदड़ के बावजूद पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीडी लापांग ने दावा किया कि कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने से जीत की संभावनाओं पर कोई खास असर नहीं पडे़गा।