{"_id":"5fbbaae1ec91fd3fc9558562","slug":"meghalaya-news-in-hindi-25000-health-workers-identified-for-first-batch-of-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: पहले चरण में 25 हजार 'कोरोना योद्धाओं' को लगेगा टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय: पहले चरण में 25 हजार 'कोरोना योद्धाओं' को लगेगा टीका
Mon, 23 Nov 2020 05:58 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, शिलांग।
पीटीआई, शिलांग।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 23 Nov 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मेघालय में 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए इन स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान कर ली है। इन स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य आयुक्त और सचिव संपत कुमार ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि जब भी टीके की पहली खेप उपलब्ध होगी स्वास्थ्य कर्मियों को यह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, राज्य ने निजी और सरकारी मिलाकर कुल 25,000 स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान की है जिन्हें पहले चरण के टीकाकरण के दौरान टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा कि यह कार्य सरलता और सफलतापूर्वक पूरा होने की उम्मीद है। कुमार राज्य में कोविड-19 कार्यबल के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन