{"_id":"5c2508c7bdec22569632f8fc","slug":"meghalaya-mine-accident-kirloskar-company-offered-help-to-rescue-miners","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय खदान दुर्घटना : किर्लोस्कर कंपनी ने की खनिकों को बचाने के लिए मदद की पेशकश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय खदान दुर्घटना : किर्लोस्कर कंपनी ने की खनिकों को बचाने के लिए मदद की पेशकश
Thu, 27 Dec 2018 10:45 PM IST
Gaurav Pandey
शिलांग, भाषा
शिलांग, भाषा
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के चेयरमैन संजय किर्लोस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय की एक खदान में पिछले 15 दिनों से फंसे हुए खनिकों को बचाने के कार्य में पंप उत्पादन करने वाली दिग्गज कंपनी किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड ने मदद की पेशकश की है। कंपनी ने खदान से पानी निकालने में जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को कहा है। खदान से पानी निकालने का काम शनिवार को रोक दिया गया था क्योंकि खदान में पानी का स्तर कम होता प्रतीत नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट एसके सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को उच्च शक्ति वाले पंप की मांग करते हुए पत्र लिखा है क्योंकि इस कार्य के लिए 25 हॉर्स पावर के पंप पर्याप्त साबित नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने गुरुवार को मीडिया की उन खबरों का खंडन किया जिसमें यह कहा गया था कि खदान में फंसे मजदूरों की मौत हो जाने का संदेह है क्योंकि एनडीआरएफ के गोताखोर जब खदान में उतरे थे उन्होंने ‘दुर्गंध’ महसूस की थी।
विज्ञापन
यहां बचाव अभियान चला रहे गुवाहाटी की एनडीआरएफ बटालियन ने एक बयान में कहा कि सहायक कमांडेंट संतोष कुमार सिंह के ‘दुर्गंध’ वाले बयान को मीडिया ने गलत तरीके से लिया। अपने बयान में उन्होंने ‘दुर्गंध’ का इस्तेमाल ‘ठहरे हुए पानी’ के संदर्भ में किया था।
गुवाहाटी की एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट एस के शास्त्री ने कहा, ‘खदान से पंप के जरिए पानी बाहर निकालने की प्रक्रिया पिछले 48 घंटों से रुकी हुई है। गोताखोरों ने जो दुर्गंध पानी में महसूस की, वह ठहरे हुए पानी की हो सकती है। इसी बयान को अखबारों ने गलत तरह से उद्धृत करते हुए यह बताया कि श्रमिकों के मृत होने की आशंका है।'
इसी बीच सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस घटना के संबंध में मुलाकात की है। हालांकि इस बैठक की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।