फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: Bangladeshi immigrants are being helped to cross border illegally for Rs 10-20 thousand

Meghalaya: 10-20 हजार में बांग्लादेशी अप्रवासियों को अवैध रूप से पार करा रहे सीमा, मेघालय के संगठन का दावा

Fri, 19 Jul 2024 04:49 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 19 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

एचएएनएम के अध्यक्ष लैम्फ्रांग खरबानी ने कहा कि संगठन की एक टीम ने गुरुवार को डीजीपी से मुलाकात कर सीमा के कुछ हिस्सों से राज्य में बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश को रोकने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन
Meghalaya: Bangladeshi immigrants are being helped to cross border illegally for Rs 10-20 thousand
सीमा प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

सामाजिक संगठन हिनीवट्रेप अचिक नेशनल मूवमेंट (एचएएनएम) ने मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग को बताया कि राज्य में दलाल सीमा से बांग्लादेशी अप्रवासियों को अवैध रूप से प्रवेश कराने के लिए 10 हजार से 20 हजार रुपये प्रति व्यक्ति लेत रहे हैं।
विज्ञापन


मेघालय में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा खड़ी ढलान, नदियों की मौजूदगी और जंगली जानवरों के प्रवास के लिए छोड़े गए गलियारों के कारण बिना बाड़ के रह गया है। बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के साथ ही मेघालय में आईएलपी समर्थक कार्यकर्ताओं ने अपना अभियान तेज कर दिया है और बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ रोकने के लिए राज्य भर में अपने सदस्यों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन हिनीवट्रेप अचिक नेशनल मूवमेंट (एचएएनएम) के अध्यक्ष लैम्फ्रांग खरबानी ने मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग से मुलाकात की। उन्होंने इसमें दावा किया कि राज्य में दलाल सीमा के क्षतिग्रस्त या बिना बाड़ वाले हिस्सों से बांग्लादेशी अप्रवासियों के अवैध प्रवेश को सुगम बनाने के लिए प्रति व्यक्ति 10,000 से 20,000 रुपये ऐंठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं दूसरी ओर गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश को लेकर सभी गंभीर रूप से चिंतित हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि ऐसी अवैध गतिविधियां तुरंत बंद हो जाएं।" उन्होंने कहा कि समन्वय और कार्रवाई के लिए मामले को बीएसएफ के समक्ष भी उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed