{"_id":"62f7c991cdda7615994a7599","slug":"meghalaya-anti-aircraft-ammunition-recovered-before-independence-day-large-cache-of-weapons-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघायल: स्वतंत्रता दिवस से पहले एंटी-एयरक्राफ्ट गोला-बारूद बरामद, हथियारों का बड़ा जखीरा मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघायल: स्वतंत्रता दिवस से पहले एंटी-एयरक्राफ्ट गोला-बारूद बरामद, हथियारों का बड़ा जखीरा मिला
Sat, 13 Aug 2022 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, शिलांग
एन. अर्जुन, अमर उजाला, शिलांग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 13 Aug 2022 09:26 PM IST
सार
बरामद हथियारों में 79 राउंड एंटी-एयरक्राफ्ट गोला-बारूद, 175 राउंड 7.7 गोला-बारूद, 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक 12-बोर डबल बैरल और लगभग 250 ग्राम जिलेटिन शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मेघालय पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए राज्य के पूर्वी गारो हिल्स जिले के पिलगोंगरे इलाके के एक जंगल से 79 राउंड एंटी-एयरक्राफ्ट गोला-बारूद सहित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हथियार और गोला-बारूद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के होने का संदेह है। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शनिवार तड़के विलियमनगर थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में अभियान चलाया और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
बरामद हथियारों में 79 राउंड एंटी-एयरक्राफ्ट गोला-बारूद, 175 राउंड 7.7 गोला-बारूद, 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक 12-बोर डबल बैरल और लगभग 250 ग्राम जिलेटिन शामिल हैं। यह संदेह है कि हथियार जीएनएलए प्रमुख सोहन डी शिरा द्वारा छिपाए जा सकते हैं, जो 2018 में एक पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले कुछ मौकों पर सुरक्षा बलों ने गहरे जंगल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था, जो ज्यादातर जीएनएलए से संबंधित थे। मेघालय पुलिस पहले भी उग्रवादी समूह के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।