फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting between representatives of Japan and India in Geneva to promote AI in medical field

उम्मीद: चिकित्सा क्षेत्र में AI को बढ़ावा, जापान-भारत बनेंगे साझेदार, जिनेवा में प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक

Tue, 28 May 2024 07:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 07:43 AM IST
सार

भारत की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने डिजिटल स्वास्थ्य, स्वास्थ्य में एआई के उपयोग, बुजुर्गों की देखभाल, गैर संचारी रोगों में सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए जापान के साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की। इसके अलावा जापानी भाषा में नर्सिंग पेशेवरों के प्रशिक्षण पर चल रहे कार्यक्रम को मजबूत करने पर भी आपसी सहमति हुई है।

विज्ञापन
Meeting between representatives of Japan and India in Geneva to promote AI in medical field
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

चिकित्सा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए भारत और जापान मिलकर काम करेंगे। सोमवार को जेनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान साल 2018 में हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन पर जल्द ही संयुक्त कार्य समूह आयोजित करने पर सहमत हुई है।

विज्ञापन


भारत की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने डिजिटल स्वास्थ्य, स्वास्थ्य में एआई के उपयोग, बुजुर्गों की देखभाल, गैर संचारी रोगों में सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए जापान के साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की। इसके अलावा जापानी भाषा में नर्सिंग पेशेवरों के प्रशिक्षण पर चल रहे कार्यक्रम को मजबूत करने पर भी आपसी सहमति हुई है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जेनेवा में 27 से 29 मई के बीच विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ है। इसी सभा में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी कोष का प्रस्ताव भी रखा है जिस पर पिछले तीन साल से काम चल रहा था। सदस्य देशों से सहमति के लिए अंतिम दिन डब्ल्यूएचओ की ओर से घोषणा की जाएगी। सभा के पहले दिन मौसम और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉरीशस के साथ भी समझौते
जानकारी यह भी है कि जापान के अलावा भारत ने मॉरीशस के साथ मिलकर भी कई स्वास्थ्य समझौते किए हैं। मॉरीशस से मुलाकात के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने मॉरीशस में स्थापित जन औषधि केंद्र को पूर्ण रूप से कार्यात्मक बनाने के लिए प्रमाणन से संबंधित नियामक प्रक्रियाओं में तेजी लाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मेडिकल छात्रों ने अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली है, उनकी परीक्षा आयोजित करने की सुविधा के लिए एनबीईएमएस के साथ समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण पर काम किया जाएगा।


भारतीयों को मिलेगा रोजगार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान मॉरीशस ने अपने देश में काम करने के इच्छुक स्वास्थ्य क्षेत्र के आईटी विशेषज्ञों की पहचान के लिए भारत से सहायता मांगी है। इस प्रस्ताव पर भारत ने सहमति जताई है। आगामी दिनों में इस प्रक्रिया के तहत देश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा डिजिटल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कार्य बल की क्षमता निर्माण में भी भारत सहयोग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed