फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical examination of Anubrata Mondal was done now daughter on CBI's radar

West Bengal: अनुब्रत का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, अब बेटी सीबीआई के रॉडार पर, होगी पूछताछ

Sun, 14 Aug 2022 08:30 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन
एन. अर्जुन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 08:30 PM IST
सार

अनुब्रत मंडल का रविवार को कोलकाता के रक्षा कमान अस्पताल में चिकित्सीय जांच कराया गया। इसके बाद निजाम पैलेस स्थित सीबीआई के कार्यालय ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई गंभीर रोगों से ग्रस्त मंडल के अस्पताल में कई परीक्षण किए गए।

विज्ञापन
Medical examination of Anubrata Mondal was done now daughter on CBI's radar
अनुब्रत मंडल और सुकन्या मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों सीबीआई ने मंडल के अनुरोध पर उनकी बेटी सुकन्या मंडल से दो बार बातचीत भी कराई थी। इस दौरान मोबाइल फोन का लाउडस्पीकर ऑन रखा था। अब जल्द ही सीबीआई के अधिकारी सुकन्या से पूछताछ करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों को सुकन्या के नाम पर कई संपत्तियां मिली हैं। इसके आधार पर सीबीआई के अधिकारी बोलपुर स्थित उनके घर जाकर उनसे पूछताछ करना चाहते हैं। अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल के नाम से दो कंपनियों का खुलासा हुआ है। उन कंपनियों में कई संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। कंपनियों से बड़ी रकम उधार ली गई थी। 
विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई का अनुमान है कि अनुब्रत मंडल ने खुद अपनी बेटी के जरिए इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया है। इसलिए सीबीआई सुकन्या से पूछताछ करके उनका बयान दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुब्रत मंडल की रक्षा कमान अस्पताल में चिकीत्सीय जांच
अनुब्रत मंडल का रविवार को कोलकाता के रक्षा कमान अस्पताल में चिकित्सीय जांच कराया गया। इसके बाद निजाम पैलेस स्थित सीबीआई के कार्यालय ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई गंभीर रोगों से ग्रस्त मंडल के अस्पताल में कई परीक्षण किए गए। चिकित्सकों की एक टीम ने भी उनकी जांच की।


अधिकारियों ने कहा कि अदालत के निर्देश पर मेडिकल जांच की गई, जिसने एजेंसी से नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई की एक टीम ने गुरुवार को टीएमसी के बीरभूम जिलाध्यक्ष मंडल को बोलपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed