फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical colleges were running a fraud with the help of fake faculty CBI does big scam has been exposed

CBI: फर्जी फैकल्टी, नकली छात्रों व मरीजों के सहारे मेडिकल कॉलेजों में चल रहा था खेल; बड़ा घोटाला हुआ उजागर

Thu, 03 Jul 2025 07:24 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 07:24 AM IST
सार

सीबीआई ने मेडिकल कॉलेजों को फर्जी फैकल्टी और नकली छात्रों के सहारे मान्यता दिलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया। स्वास्थ्य मंत्रालय, एनएमसी, कॉलेज और दलालों की मिलीभगत से निरीक्षण से पहले ही सेटअप तैयार हो जाता था।

विज्ञापन
Medical colleges were running a fraud with the help of fake faculty CBI does big scam has been exposed
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को फर्जी फैकल्टी और नकली छात्रों के सहारे मान्यता दिलाने का खेल चल रहा था। इस पूरी साजिश को स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, निजी मेडिकल कॉलेज और दलालों का नेटवर्क अंजाम देता था। सीबीआई ने बताया कि नेवटर्क के सदस्य मेडिकल कॉलेज को मान्यता के लिए होने वाले निरीक्षण से पहले ही इसकी जानकारी दे देते थे।
विज्ञापन


इसके बाद मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान फर्जी फैकल्टी, मेडिकल के नकली छात्रों को खड़ा कर दिया जाता था। कॉलेज का मूल्यांकनकर्ताओं के नाम भी बता दिए जाते थे, जिससे निरीक्षण से पहले ही उन्हें घूसकर कॉलेज के पक्ष में रिपोर्ट देने के लिए तैयार कर लिया जाता था।
विज्ञापन


जानें कौन-कौन हैं आरोपी 
मयूर रावल, रजिस्ट्रार, गीतांजलि विश्वविद्यालय उदयपुर-राजस्थान, आर रणदीप नायर, परियोजना प्रमुख, मेसर्स टेकन्फी सॉल्यूशन्स प्रा. लि. नई दिल्ली, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, रायपुर-छत्तीसगढ़, रवि शंकर महाराज, अध्यक्ष, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, रायपुर-छत्तीसगढ़, अतुल कुमार तिवारी, निदेशक, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, नवा रायपुर-छत्तीसगढ़, डीपी सिंह, कुलाधिपति, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट के डॉ. अतिन कुंडू, लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, अकाउंटेंट व संजय शुक्ला, डॉ. मंजप्पा सीएन, प्रोफेसर एवं हड्डी रोग विभागाध्यक्ष, मांड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मांड्या-कर्नाटक, डॉ. सतीश, बंगलूरू,  एनएमसी की निरीक्षण टीम की सदस्य डॉ. चैत्रा एमएस, डॉ. पी. रजनी रेड्डी व डॉ. अशोक शेल्के, डॉ. बी हरि प्रसाद, अनंतपुर-आंध्रप्रदेश, डॉ. ए रामबाबू, श्रीनगर कॉलोनी, हैदराबाद-तेलंगाना, डॉ. कृष्ण किशोर ललिता नगर, विशाखापत्तनम-आंध्र प्रदेश, श्रीवेंकट-निदेशक, गायत्री मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम, जोसफ कोमारेड्डी, फादर कोलंबो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वारंगल, शिवानी अग्रवाल, सहायक प्रबंध निदेशक, एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ, स्वामी भक्तवत्सल दास, स्वामीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, कलोल, गांधीनगर-गुजरात समेत अन्य अज्ञात सरकारी और निजी अधिकारी एवं कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed