{"_id":"5c195460bdec2257282d36e4","slug":"medical-check-up-will-cheaper-like-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की तरह मेडिकल जांच भी होगी सस्ती, मूल्य नियंत्रण मसौदा मार्च 2019 में लागू होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दवा की तरह मेडिकल जांच भी होगी सस्ती, मूल्य नियंत्रण मसौदा मार्च 2019 में लागू होगा
Wed, 19 Dec 2018 01:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने स्वास्थ्य जांच की कीमतों में मनमानी पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का राष्ट्रीय अनिवार्य जांच सूची का मसौदा आने के बाद अस्पतालों में मरीजों को सस्ती मेडिकल जांच का लाभ मिलेगा। इसे दवाओं की तरह मूल्य नियंत्रण के दायरे में लाने की तैयारी है। हालांकि इसका निर्णय राष्ट्रीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक देश भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पतालों में यह ड्राफ्ट मार्च 2019 तक लागू कर दिया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि चुनावी साल होने के कारण अभी सरकार मूल्य नियंत्रण की स्थिति साफ नहीं कर रही, लेकिन ड्राफ्ट में इसके संकेत दिए गए हैं। सरकार वर्ष 2016 में घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के अलावा स्टेंट को भी इस दायरे में ला चुकी है।
विज्ञापन