फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Updates in Hindi Spox Randhir Jaiswal India Pakistan Nawaz Sharif FTA Maldives West Asia Rafah

MEA: नवाज शरीफ के बयान पर बोला विदेश मंत्रालय- पाकिस्तान में निष्पक्ष नजरिया उभर रहा है; FTA-राफा पर भी बयान

Thu, 30 May 2024 06:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 30 May 2024 06:16 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के संबंध, पश्चिम एशिया में राफा के मानवीय संकट और मुक्त व्यापार समझौता (FTA) जैसे अहम अंतरराष्ट्रीय मसलों पर बयान दिया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गलती स्वीकारने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
MEA Updates in Hindi Spox Randhir Jaiswal India Pakistan Nawaz Sharif FTA Maldives West Asia Rafah
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत सरकार ने लाहौर घोषणापत्र पर पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की टिप्पणियों से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'आप इस मुद्दे पर हमारी स्थिति से अवगत हैं।' उन्होंने कहा, मौजूदा हालात से साफ है कि पाकिस्तान में भी एक निष्पक्ष दृष्टिकोण उभर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए कहा था कि भारत के साथ युद्ध गलती थी और उनके देश ने लाहौर घोषणापत्र का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन



फलस्तीन को संपूर्ण राष्ट्र की मान्यता देने पर विदेश मंत्रालय का जवाब 

फलस्तीन को संपूर्ण राष्ट्र की मान्यता देने पर  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक के अंत में भारत द्वारा फलस्तीन को संपूर्ण राष्ट्र की मान्यता दी थी। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने लंबे समय से दो देशों के बीच समाधान (two-state solution) का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ज्वल रेवन्ना को भेजा कारण बताओ नोटिस- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जेडी-एस से निष्कासित सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही रेवन्ना के खिलाफ 23 मई को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जायसवाल ने कहा कि रेवन्ना को दस दिन का समय दिया गया है और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।  

विज्ञापन

‘ब्रिक्स सम्मेलन पर भारत की नजर’

रणधीर जायसवाल ने कहा भारत ने हमेशा से इस बात पर जोर दिया है कि ब्रिक्स (BRICS) एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष रूस में ब्रिक्स सम्मेलन होना है और भारत लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। जायसवाल ने कहा कि ब्रिक्स में किसी अन्य देश को शामिल करने का फैसला इसके सदस्य देशों के द्वारा लिया गया जाता है।   

‘गाजा में कर्नल काले की मौत की जांच की जा रही है’

गाजा में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले की मौत पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस्राइल की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले की जांच पूरी हो जाएगी।  

‘बिश्केक में अब स्थिति सामान्य’

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में भीड़ द्वारा विदेशियों को निशाना बनाए जाने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास से लगातार इस बारे में संपर्क किया गया है। बिश्केक में मौजूद भारतीय दूतावास द्वारा चौबीसों घंटे लगातार भारतीय छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। 

‘राफा के शरणार्थी शिविर में हमला बेहद दुखद’

राफा के शरणार्थी शिविर में इस्राइल के हमले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के बीच भारत ने हमेशा नागरिकों की सुरक्षा के मुद्दे पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने इस दुख घटना पर अपनी जिम्मेदारी ली है और मामले की जांच करने की घोषणा की है। बता दें कि राफा के एक शरणार्थी शिविर में इस्राइल के हमले में कई बच्चों समेत 45 लोगों की मौत हो गई थी।  
 

मालदीव के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर की टिप्पणी

मालदीव के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ऐसे किसी भी समझौते को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में मालदीव अपनी रुचि दिखाएगा तो भारत इस पर विचार करेगा। 


 

‘हर्ष कुमार जैन को बनाया गया फिलीपींस में भारत का राजदूत’

विदेश मंत्रालय ने एक अहम जानकारी भी दी है। बताया गया है कि यूक्रेन में भारत के राजदूत हर्ष कुमार जैन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैन को फिलीपींस गणराज्य में भारत का राजदूत बनाया गया है। हर्ष कुमार जैन जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed