फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Secy Sudhakar Dalela Prez Murmu Botswana visit know details on African country trip hindi news updates

विदेश मंत्रालय: बोत्सवाना दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू संसद को करेंगी संबोधित, अफ्रीकी देश पर दौरे की योजना जानिए

Thu, 06 Nov 2025 06:52 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 06 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
MEA Secy Sudhakar Dalela Prez Murmu Botswana visit know details on African country trip hindi news updates
विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विदेश मंत्रालय में सचिव (ईआर) सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अफ्रीकी देश की यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू बोत्सवाना के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 11 से 13 नवंबर तक अफ्रीकी देश बोत्सवाना का दौरा करेंगी। उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति मुर्मू बोत्सवाना के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच देश के अलावा निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे पर बात होगी। दोनों देशों की जनता के बीच संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए नए अवसरों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि बोत्सवाना में राष्ट्रपति इस अफ्रीकी देश की संसद को भी संबोधित करेंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का दौरा करने की योजना भी बनाई गई है। इस दौरे पर यह चर्चा करने का अवसर भी मिलेगा कि भारतीय व्यापारिक समुदाय बोत्सवाना के साथ संबंधित क्षेत्रों में कैसे साझेदारी को बेहतर बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed