ट्रूडो की डिनर पार्टी में कैसे पहुंचा खालिस्तानी आतंकी, विदेश मंत्रालय को नहीं पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भारत दौरा विवादों के घेरे में है। वजह है मुंबई में ट्रूडो के लिए आयोजित की गई डिनर पार्टी में खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल का दिखाई देना।
इस बीच विवाद को बढ़ता देख विदेश मंत्रालय ने मोर्चा संभाला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'अटवाल को वीजा कैसे मिला फिलहाल यह जांच का विषय है, हालांकि कनाडा ने उसको दिया आमंत्रण कैंसल कर दिया है। कनाडा के उच्चायोग से इस संबंध में जानकारी मांगी जाएगी।'
There are two aspects to it Presence & Visa. Canadian side has already clarified that the invitation has been withdrawn. About the Visa I don't know how it happened. We will ascertain information from our Commission: Raveesh Kumar, MEA Spokesperson on #JaspalAtwal pic.twitter.com/uec2b92qiT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 22, 2018
बता दें कि अटवाल 32 साल पहले पंजाब के एक मंत्री पर जानलेवा हमला करने का दोषी है। कनाडा के खालिस्तान प्रेम पर भारत का जोरदार विरोध किया जा रहा है।
बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी तो इस मामले में बेहद नाराज नजर आए। अटवाल के इस तरह डिनर पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि हमारी बेवकूफी थी कि हमने बैकग्राउंड चेक नहीं किया। स्वामी ने सवाल किया कि कनाडा के लोग कहते हैं कि वह खालिस्तानियों को सपोर्ट नहीं करते हैं। जब वो सपोर्ट नहीं करते तो उसको इजाजत कैसे मिली।