फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA on india china border dispute says both sides will resolve situation peacefully

चीन से बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों पक्ष शांति से सुलझाना चाहते हैं मुद्दा

Sun, 07 Jun 2020 10:40 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 07 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
MEA on india china border dispute says both sides will resolve situation peacefully
भारत-चीन के बीच युद्धाभ्यास(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता हुई। इसे लेकर रविवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष स्थिति को सुलझाने और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक जुड़ाव जारी रखेंगे। यह वार्ता चुशुल-मोल्डो क्षेत्र में हुई थी।

विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्वक हल करने के लिए सहमत हुए और नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता समग्र विकास के लिए आवश्यक है।’
विज्ञापन



मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने यह भी कहा कि इस वर्ष दोनों देशों (भारत और चीन) के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है और सहमति व्यक्त की कि मिलकर एक प्रारंभिक संकल्प रिश्ते के आगे विकास में योगदान दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार को हुई वार्ता साढ़े पांच घंटे चली। बैठक में भारत ने स्पष्ट कर दिया कि सीमा पर अप्रैल, 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल होनी चाहिए। साथ ही भारत की ओर से कहा गया है कि हम अपनी सीमा के भीतर कोई भी निर्माण कार्य कर सकते हैं। बैठक में हुई बातचीत की सारी जानकारी पीएमओ को दे दी गई है।

बातचीत के बारे में कोई खास विवरण दिए बिना भारतीय सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत और चीन के अधिकारी भारत-चीन सीमावर्ती इलाकों में बने वर्तमान हालात के मद्देनजर स्थापित सैन्य एवं राजनयिक माध्यमों के जरिए एक-दूसरे के लगातार संपर्क में बने हुए हैं।’


सूत्रों ने कहा कि दोनों सेनाओं में स्थानीय कमांडरों के स्तर पर 12 दौर की बातचीत तथा मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत के बाद कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने पर शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर पर बातचीत हुई।

पैंगोंग सो और गलवान घाटी में करीब 2,500 सैनिकों की तैनाती
उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता से एक दिन पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर बातचीत हुई और इस दौरान दोनों पक्षों में अपने मतभेदों का हल शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए एक-दूसरे की संवेदनाओं
और चिंताओं का ध्यान रखते हुए निकालने पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed