MEA: इस्राइल-ईरान तनाव पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- हालात पर रख रहे नजर, भारतीय नागरिक रहें सतर्क
ईरान में इस्राइली सेना ने एयरस्ट्राइक की है। इसके बाद इस्राइली रक्षा मंत्री काट्ज ने आपातकाल की घोषणा की। इस्राइली सेना ने परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने ड्रोन दागे हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है।
विस्तार
"We are deeply concerned at the recent developments between Iran and Israel. We are closely monitoring the evolving situation, including reports related to attacks on nuclear sites. India urges both sides to avoid any escalatory steps. Existing channels of dialogue and diplomacy… pic.twitter.com/h4jYvi7826
— ANI (@ANI) June 13, 2025
उन्होंने कहा कि हम ईरान और इस्राइल के बीच हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित हैं। हम परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित उभरते हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। दोनों देशों को स्थिति को ठीक करने और अंतर्निहित मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति के मौजूदा चैनलों का उपयोग करना चाहिए। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। दोनों देशों में हमारे मिशन भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें: क्या है इस्राइल का ऑपरेशन राइजिंग लायन, ईरान के खिलाफ ये अभियान क्यों? जानिए सबकुछ
इस्राइल ने ईरान पर किया हमला
इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य स्थलों पर प्री-एम्पटिव (पहले से की गई सुरक्षा) कार्रवाई करते हुए हमला किया। इस हमले के बाद तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि उनकी एयर डिफेंस पूरी तरह सक्रिय है। मामले में इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमले के बाद ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका है, इसलिए देश में आपात स्थिति घोषित की गई है। जिसके लिए शुक्रवार को देशभर मे ंस्कूल बंद रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.