फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MCD Election Congress leader Mudit Agarwal said We are strongly fighting the municipal elections Updates

MCD Election: कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल बोले- हम मजबूती से लड़ रहे नगर निगम चुनाव, ज्यादा सीटों पर होगी जीत

Wed, 23 Nov 2022 10:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 10:02 AM IST
सार

मुदित अग्रवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार का एक मंत्री जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से मसाज करा रहा है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती।

विज्ञापन
MCD Election Congress leader Mudit Agarwal said We are strongly fighting the municipal elections Updates
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) में कांग्रेस पूरी जोर-आजमाइश कर रही है। कांग्रेस को इस बार न केवल अपना  पुराना वोट बैंक वापस आने की उम्मीद है, बल्कि उसे पिछली बार के चुनाव से ज्यादा सीटों पर जीत का भरोसा भी है। पार्टी को लगता है कि इससे उसकी दिल्ली की सियासत में एक बार फिर मजबूत एंट्री होगी और विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाएं मजबूत होंगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने अमर उजाला को दिए विशेष इंटरव्यू में कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का काम किया था, यही कारण था कि लोगों ने उन्हें समर्थन दिया था, लेकिन उनके आठ साल के शासन में उनकी असलियत सामने आ गई है। यही कारण है कि जनता का अरविंद केजरीवाल से मोहभंग हो गया है और अब लोग वापस कांग्रेस की ओर लौट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुदित अग्रवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार का एक मंत्री जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से मसाज करा रहा है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी न केवल अपने मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव कर रहे हैं, बल्कि उन्हें भगत सिंह बताकर उनके लिए पद्म पुरस्कारों की मांग भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश का अपमान है और इसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

अग्रवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक नई राजनीति करने की बात कही थी, लेकिन पिछले आठ साल में लोगों ने देख लिया है कि उनके लिए नई राजनीति का मतलब एक भ्रष्ट मंत्री को बचाना है, शराब माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाना है। उनके शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने टॉयलेट बनाकर उसे क्लासरूम बताकर पैसे का गबन किया। यह शर्मनाक है। इससे लोगों को समझ में आ गया है कि केजरीवाल के वादों के पीछे कैसी शर्मनाक सच्चाई छिपी हुई थी। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जनता अब कांग्रेस को दुबारा अवसर देना चाहती है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने पिछले 15 साल के नगर निगम के शासन में केवल भ्रष्टाचार और गंदगी पैदा की है। आज पूरी दिल्ली गंदगी के लिए जानी जाती है, भाजपा ने दिल्ली को एक बेहतर व्यवस्था देने के लिए कोई काम नहीं किया है। अपना काम न करने और जनता के हर काम के लिए पैसे मांगना ही भाजपा नेताओं का काम बन गया है। यही कारण है कि अब उसे जनता दोबारा अवसर नहीं देना चाहती। 


उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुस्लिम-दलित मतदाताओं को निराश किया है। जब-जब उनके मुद्दों पर लड़ने की बात आती है, वे शांत हो जाते हैं। उन्हें इन वर्गों को मूर्ख नहीं समझना चाहिए। अब वे अपनी पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस की तरफ लौटेंगे और दिल्ली को एक बेहतर व्यवस्था देने में सहयोग करेंगे। 

मुदित अग्रवाल ने कहा कि उनके नेता जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं। जनता से बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। पार्टी के केंद्रीय नेता भी शीघ्र ही चुनावी मैदान में नजर आएंगे। पार्टी अच्छा प्रचार करेगी और बेहतर मत प्रतिशत के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस को बेहतर लाभ मिलेगा और यह आगे आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का रास्ता तैयार करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed