{"_id":"62d50e77e4b6c3464f689f00","slug":"mazgaon-magistrate-court-summons-shiv-sena-leader-sanjay-raut-in-defamation-case-filed-by-medha-somaiya-wife-of-bjp-leader-kirit-somaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मानहानि मामले में संजय राउत को समन, किरीट सोमैया की पत्नी की याचिका पर कोर्ट ने किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मानहानि मामले में संजय राउत को समन, किरीट सोमैया की पत्नी की याचिका पर कोर्ट ने किया तलब
Mon, 18 Jul 2022 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:13 PM IST
सार
याचिका भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की ओर से दायर की गई थी। उन्होंने संजय राउत पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
संजय राउत(फाइल)
- फोटो : Social media
विस्तार
मानहानि के एक मामले में राज्यसभा सांसद व शिवसेना नेता संजय राउत को मझगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन भेजा है। कोर्ट ने राउत को छह अगस्त को पेश होने और बयान दर्ज करवाने का आदेश दिया है। दरअसल, यह याचिका भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की ओर से दायर की गई थी। उन्होंने संजय राउत पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मेधा सोमैया ने अधिवक्ता गुप्ता और लक्ष्मण कनाल के माध्यम से दायर अपनी शिकायत में दावा किया कि राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने संजय राउत पर मानहानि का आरोप लगाया।
विज्ञापन