Corona in Mumbai: मामलों में गिरावट के साथ मेयर ने दिए संकेत, फरवरी अंत तक 'अनलॉक' हो सकती है मुंबई
मुंबई में कोरोना संक्रमण की घटती रफ्तार को देखते हुए मेयर ने मंगलवार को संकेत दिया कि शहर में लागू प्रतिबंधों में इस महीने के अंत तक राहतें दी जा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इसके साथ ही यहां की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को संकेत दिया कि शहर में इस महीने के अंत तक प्रतिबंधों में राहत दी जा सकती है और सभी गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा सकता है।
सोमवार को मुंबई में कोरोना संक्रमण के केवल 356 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह 21 दिसंबर 2021 के बाद से एक दिन में सामने आने वालों की सबसे कम संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई में केस पॉजिटिविटी रेट भी अब गिर कर 1.10 फीसदी हो गया है और हालात में सुधार आ रहा है।
एक सप्ताह में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लेगी मुंबई
मेयर ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शहर 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी का हवाला देते हुए मेयर ने कहा कि इस महीने के अंत तक शहर को अनलॉक किया जा सकता है। यह सभी के लिए अच्छी खबर है।
मास्क पहनें और शारीरिक दूरी के नियम का गंभीरता से पालन करें
उन्होंने कहा कि रुकी हुई सभी गतिविधियां जल्द से जल्द फिर से शुरू होनी चाहिए। लोगों को नियमों के अनुसार मास्क पहनना होगा और शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा। मुंबई में कोरोना संक्रमण की घटती रफ्तार को देखने के बाद इस महीने की शुरुआत में भी कुछ प्रतिबंधों में राहत दी गई थी।
कोरोना के मामले कम होने के बाद एक फरवरी को गी गई थीं राहतें
एक फरवरी को बीएमसी ने सभी पर्यटन स्थलों, रेस्तरां और थिएटर को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन शुरू करने की अनुमति दी थी। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू का नियम भी हटा लिया गया था। बीएमसी के नए दिशानिर्देश 28 फरवरी तक लागू रहेंगे। इसके बाद सभी प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद है।